विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

Video: राजस्थानी सॉन्ग पर किरोड़ीलाल की पत्नी गोलमा देवी ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Karauli: वीडियो करौली के टोडाभीम की नेशनल डिफेंस एकेडमी में चयनित एक युवक के सम्मान समारोह का है.

Video: राजस्थानी सॉन्ग पर किरोड़ीलाल की पत्नी गोलमा देवी ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Dance video of Kirodi Lal Meena's wife Golma Devi: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूर्व मंत्री गोलमा देवी एक समारोह के दौरान महिलाओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. मामला करौली जिले के टोडाभीम के रायसना गांव का है. यहां हाल ही में एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में चयनित एक युवक के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान राजस्थानी सांग पर गोलमा देवी का डांस वीडियो भी वायरल हो गया. 

महिलाओं के मंच पर चढ़ गईं गोलमा देवी

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचीं पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने पहले युवक को सम्मानित किया. फिर मंच पर बज रहे डीजे की धुनों और महिलाओं के नृत्य को देखकर खुद को रोक नहीं सकीं. वे भी मंच पर चढ़ गईं और महिलाओं के साथ मिलकर ठुमके लगाने लगीं.

सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा शेयर

इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने गोलमा देवी का यह वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गोलमा देवी न केवल डांस का आनंद ले रही हैं, बल्कि वहां मौजूद लोग भी उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं. फिलहाल गोलमा देवी के डांस ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः एसडीएम थप्पड़कांड मामले में नरेश मीणा को जमानत, अभी नहीं आएंगे जेल से बाहर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com