विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2024

Kotputli borewell accident: 6 दिन से बोरवेल में चेतना मां, बोली- 'अगर कलेक्टर की बेटी होती तो क्या इतने दिन अंदर रहने देतीं'.

राजस्थान के कोटपूतली में 3 साल की बच्ची चेतना को बोरवेल में गिरे हुए आज 6 दिन हो गए हैं. जिसके बाद बच्ची की मां ने जिला कलेक्टर से सवाल पूछा और सभी से कहा कि मेरी बच्ची को जल्दी बाहर निकाल लो वह तड़प रही होगी.

Kotputli borewell accident: 6 दिन से बोरवेल में चेतना मां, बोली- 'अगर कलेक्टर की बेटी होती तो क्या इतने दिन अंदर रहने देतीं'.
बोरवेल में चेतना.

Chetna Rescue Operation: राजस्थान के कोटपूतली में बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची को निकालने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा. जिसके बाद बच्ची की मां ने परेशान होकर प्रशासन से पूछा कि ‘अगर वह कलेक्टर मैडम की बेटी होती, तो क्या वह उसे इतने लंबे समय तक वहां रहने देतीं.'बच्ची की मां ने आगे कहा कि मेरी बेटी को कुएं में छह दिन हो गए हैं. वह भूख और प्यास से तड़प रही है. उसे अभी तक बाहर नहीं निकाला गया है. अगर वह कलेक्टर मैडम की बच्ची होती तो क्या वह उसे इतने लंबे समय तक वहां रहने देतीं? कृपया मेरी बेटी को जल्द से जल्द बाहर निकालें.'

बच्ची की मां कर रही हाथ जोड़कर अपील

बच्ची की मां धोली देवी बचाव दल में शामिल कर्मचारियों से उसकी बेटी को बाहर निकालने की लगातार गुहार कर रही है. उसका एक वीडियो शनिवार को सामने आया, जिसमें वह रोती हुई और हाथ जोड़कर बेटी को बाहर निकालने के लिये गुहार लगा रही हैं. यह वीडियो स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF और राज्य आपदा मोचन बल SDRF की टीमों द्वारा लगातार चलाए जा रहे बचाव अभियान के बीच सामने आया है.

बारिश से बाधित हुआ अभियान

बचाव दल में लगी टीम ने शुरू में लोहे के छल्ले की मदद से बच्ची को बोरवेल से निकालने की कोशिश की लेकिन सभी प्रयास विफल रहे. दो दिन तक लगातार प्रयास करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो बुधवार सुबह मौके पर पाइलिंग मशीन लाई गई और समानांतर गड्ढा खोदा गया. वहीं शुक्रवार को बारिश के कारण बचाव अभियान बाधित हुआ और आज दो सदस्यीय टीम सुरंग खोदने के लिए कुएं में उतरी है.

NDRF के जवान खोद रहे सुरंग

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बोरवेल के पास समानांतर गड्ढा खोदकर एल आकार की सुरंग के जरिए चेतना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. गड्ढे में उतरे NDRF के दो जवान मैन्युअल ड्रिलिंग कर रहे हैं. हम उन्हें कैमरे पर देख रहे हैं. वे नीचे से जो उपकरण मांग रहे हैं, उन्हें भेजा जा रहा है. वहीं सरुंड के थानाधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि बच्ची को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. NDRF और SDRF की टीमें लगातार अभियान में जुटी हैं. कल बारिश के कारण काम बाधित हुआ था.

यह भी पढ़ें- कोटपूतली बोरवेल हादसाः राजस्थान का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन अभी तक क्यों नहीं हुआ सफल? ये हैं 5 बड़े कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com