विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2025

ITI कॉलेज के सहायक निदेशक पर छात्र-छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, विरोध पर किया रस्टिकेट; भड़का माहौल 

राजस्थान के कोटपुतली शहर में  ITI कॉलेज के सहायक निदेशक पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं अभद्रता से बात करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद सभी छात्र-छात्राओं आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

ITI कॉलेज के सहायक निदेशक पर छात्र-छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, विरोध पर किया रस्टिकेट; भड़का माहौल 
जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्रा.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपुतली शहर में बने ITI कॉलेज के छात्र -छात्राओं के विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया है. जिसमें शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक के खिलाफ छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है. कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अनुसार संस्थान का सहायक निदेशक उनके साथ अभद्रता से बात करता है.

कुछ दिन पहले इसका विरोध करने पर उन्होंने जबरन 2 दर्जन विद्यार्थियों को 10 दिन के लिए कॉलेज से रेस्टीकेट कर दिया है. इस घटना के बाद छात्रों ने आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. 

 सहायक निदेशक पर लगाए अभद्रता के आरोप

इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने संस्थान के सहायक निदेशक कुंतल सैनी पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की. इसके बाद विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना भी मौके पर पहुंच गए. पूर्व सचिव ने सभी छात्र -छात्राओं से बात की और उनका समर्थन किया. जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

2 दर्जन विद्यार्थियों को किया रेस्टीकेट

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर ADM ओपी सहारण को ज्ञापन सौंपा. विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि सहायक निदेशक कुंतल सैनी उनके साथ अभद्रता करते है और बार-बार फोटोग्राफी करवाते हैं. विद्यार्थियों ने बताया कि कुंतल सैनी ने जबरन 2 दर्जन विद्यार्थियों को 10 दिन के लिए कॉलेज से रेस्टीकेट भी कर दिया है.

सहायक निदेशक के द्वारा बार-बार परेशान करने की वजह से विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है. उन्होंने सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ADM सहारण ने SDM ब्रजेश चौधरी को इस पूरे प्रकरण की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है.

यह भी पढ़ें- शिक्षकों के लगातार हो रहे तबादलों से नाराज़ विद्यार्थियों ने स्कूल पर जड़ा ताला, 350 बच्चों पर मात्र 6 शिक्षक 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com