विज्ञापन

सवाई माधोपुर में तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला, पीठ-पेट में मारा पंजा; चीख सुन दौड़ी मां और दादी

मां और दादी खेत में चारा काटने में व्यस्त थीं, जबकि बच्चा पास ही खेत में घूम रहा था. इसी दौरान अचानक खेत में तेंदुए आया और बालक पर हमला कर दिया. बालक की चीख सुनकर मां और दादी घबरा गईं और जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसकी ओर दौड़ी.

सवाई माधोपुर में तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला, पीठ-पेट में मारा पंजा; चीख सुन दौड़ी मां और दादी
सवाई माधोपुर में तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ती तेंदुए की आवाजाही आमजन के लिए दहशत का पर्याय बनती जा रही है. इलाके में तेंदुए के मूवमेंट और वन विभाग की अनदेखी के चलते लोगो में रोष है. इसी बीच रविवार को चौथ का बरवाड़ा इलाके के रामसिंहपुरा गांव में खेत पर गए एक 12 वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुए के हमले में बालक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

दादी और मां के साथ खेत पर गया था बच्चा

जानकारी के मुताबिक, रामसिंहपुरा निवासी 12 वर्षीय अविनाश पुत्र अमिताभ अपनी मां कमला और दादी के साथ अपने खेत पर गया था. मां और दादी खेत में चारा काटने में व्यस्त थीं, जबकि अविनाश पास ही खेत में घूम रहा था. इसी दौरान अचानक खेत में तेंदुए दिखाई दिया और उसने बालक अविनाश पर हमला कर दिया. बालक की चीख सुनकर मां और दादी घबरा गईं और जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसकी ओर दौड़ी.

बच्चे की पीठ और छाती पर हुए घाव

मां और दादी के शोर मचाने पर तेंदुए मौके से भाग निकला. हालांकि, तेंदुए ने हमले से बच्चे की पीठ, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव हो गए और बालक घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बालक को तुरंत चौथ का बरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. बालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. ग्रामीण मस्तराम का कहना है कि बालक अपनी मां और दादी के साथ खेत पर गया था. तभी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें बालक घायल हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है, ग्रामीणों का कहना है कि गढ़रवास क्षेत्र की ओर से तेंदुए अक्सर गांव में घुस आता है और कई बार इसकी शिकायत वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते पैंथर को पकड़ने की कार्रवाई होती तो यह घटना टाली जा सकती थी. वहीं फोरेस्टर विजय कुमार का कहना है कि जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्यवाही की जायेगा. 

यह भी पढे़ं-

बाघिन T-127 के इलाके में बार- बार क्यों जा रहा है कूनो का चीता? एक बार फिर रणथंभौर में आ गया KP-2

राजस्थान: बस का न फिटनेस, न परमिट, न ही पॉल्यूशन... पुष्कर बस हादसे में हुई की मौत का जिम्मेदार कौन?

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close