विज्ञापन

Rajasthan: भाई को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई बहन, जबड़ों से सिर को खींचकर निकाला बाहर

सवाई माधोपुर के टोडरा गांव में एक 15 वर्षीय किशोर पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान उसकी बहन राधा ने अपनी जान जोखिम में डालकर भाई को तेंदुए के जबड़ों से निकाल लिया. 

बहन राधा गुर्जर और भाई राज गुर्जर.

Rajasthan News:  राजस्थान में सवाई माधोपुर के टोडरा गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. एक 20 वर्षीय युवती राधा गुर्जर ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने 15 वर्षीय भाई राज गुर्जर को एक खूंखार तेंदुए के जबड़ों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जानकारी के अनुसार, गर्मी और बिजली कटौती के कारण बद्रीलाल गुर्जर का परिवार मकान की छत पर सो रहा था. 

रात करीब एक बजे रणथंभौर की फलौदी रेंज से आया एक तेंदुए चुपके से छत पर चढ़ गया. तेंदुए ने सोते हुए राज गुर्जर को तकिए सहित दबोच लिया और उसे घसीटते हुए ले जाने लगा. भाई की चीख सुनकर बगल में सो रही बहन राधा की नींद खुली. अपने भाई को मौत के साए में देखकर राधा ने डरने के बजाय तेंदुए से मुकाबला किया.

मौत और जिंदगी के बीच खींचातानी

राधा ने तुरंत दौड़कर अपने भाई के पैर पकड़ लिए और उसे पूरी ताकत से अपनी तरफ खींचना शुरू किया. यह मुकाबला कुछ पलों तक चला. बहन की हिम्मत और आसपास के लोगों के शोर-शराबे से घबराकर तेंदुए राज को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला. राज के सिर और कनपटी पर तेंदुए के दांतों से गहरे घाव हुए हैं, जिसका उपचार जारी है.

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस घटना के बाद टोडरा गांव के लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. उनका आरोप है कि पिछले दो महीनों में तेंदुए के मूवमेंट की 30 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. आए दिन मवेशियों का शिकार हो रहा है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए हैं. ग्रामीण अब गांव में तेंदुए को पकड़ने और स्थायी निगरानी की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

BSF की लोकेशन और फोटो-वीड‍ियो पाक‍िस्‍तान को भेजता था मुस्‍ताक अली, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

राजस्थान के 8 जिलों में नई 'फोर्स' बनाने का ऐलान, बाड़मेर की जमीन में छिपे 'खजाने' की होगी खोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com