विज्ञापन
Story ProgressBack

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल-पायलट समेत 40 नेताओं के नाम, देखें पूरी लिस्ट

Congress Star Campaigners List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल-पायलट समेत 40 नेताओं के नाम, देखें पूरी लिस्ट
Congress Star Campaigners list: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट.

Congress Star Campaigners List: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. इन 12 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ने वाला है. इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रही है. भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी किए जाने के बाद अब कांग्रेस ने भी राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. 

राजस्थान पीसीसी ने अपने ऑफिसियल एक्स पर इस लिस्ट को थोड़ी देर पहले साझा किया है. जिसके बारे में लिखा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए राजस्थान में प्रथम चरण के प्रचार हेतु स्टार प्रचारकों की घोषणा गई है.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस आलाकमान के अलावा राजस्थान से पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं. 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  1. मल्लिकार्जुन खरगे
  2. सोनिया गांधी
  3. राहुल गांधी
  4. प्रियंका गांधी
  5. सुखजिंदर सिंह रंधावा
  6. गोविंद सिंह डोटासरा
  7. रजनी पाटिल
  8. टीकाराम जूली
  9. अशोक गहलोत
  10. सचिन पायलट
  11. जितेंद्र सिंह
  12. मोहन प्रकाश
  13. सीपी जोशी
  14. भूपिंदर सिंह हुड्डा
  15. मुकुल वासनिक
  16. सुखविंदर सिंह सुक्खु
  17. रणदीप सुरजेवाला
  18. प्रमोद तिवारी
  19. हरीश चौधरी
  20. चरणजीत सिंह चन्नी
  21. दीपेंद्र सिंह हुड्डा
  22. हेमाराम चौधरी
  23. इमरान प्रतापगढ़ी
  24. कन्हैया कुमार
  25. पवन खेड़ा
  26. वीरेंद्र सिंह राठौड़
  27. अमृता धवन
  28. नीरज डांगी
  29. धीरज गुर्जर
  30. रघु शर्मा
  31. जिग्नवेस मेवाणी
  32. आलोक शर्मा
  33. अल्का लाम्बा
  34. बीवी श्रीनिवास
  35. वरुण चौधरी
  36. अशोक चांदना
  37. हाकम अली
  38. डूंगर राम गेडार
  39. शिमला देवी नायक
  40. रामलाल मीणा

यह भी पढ़ें - राजस्थान में BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत 40 नेताओं के नाम, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET-UG Result 2024: रिवाइज्ड रिजल्ट में राजस्थान का दबदबा, 17-परफेक्ट स्कोरर्स में राजस्थान के चार
Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल-पायलट समेत 40 नेताओं के नाम, देखें पूरी लिस्ट
Village social media influencer Deepa died due to snake bite, the family members did this carelessly before treating her!
Next Article
गांव की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दीपा की सांप काटने से मौत, परिजनों ने इलाज से पहले की यह लापरवाही!
Close
;