विज्ञापन

राजस्थान की सियासत में पाक की एंट्री! मदन राठौड़ ने पूछा- क्या गहलोत पाकिस्तान की पैरवी कर रहे हैं?

मदन राठौड़ ने सवाल किया कि क्या गहलोत पाकिस्तान के हितैषी बन रहे हैं? वह कैसे बयान दे रहे हैं और उनके बयानों में देशभक्ति दिख रही है या नहीं?

राजस्थान की सियासत में पाक की एंट्री! मदन राठौड़ ने पूछा- क्या गहलोत पाकिस्तान की पैरवी कर रहे हैं?

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की नसीहत पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया. राठौड़ ने आगे कहा कि  खुद तो वैभव गहलोत को लेकर पुत्र मोह में फंसे रहे और अब दूसरों को बेटों को सरकार से दूर रखने की सलाह दे रहे हैं. खुद गुड़ खाएं और दूसरों को गुड़ छोड़ने की सलाह दें, यह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि सलाह तो उसी की मानी जाती है जो खुद वैसा आचरण करता हो. 

गहलोत कई बार बातें भूल जाते हैं- राठौड़

मदन राठौड़ ने कहा, “जैसे-जैसे अशोक गहलोत की उम्र बढ़ रही है, उनकी गंभीरता कम होती जा रही है. वे संजीदा नेता रहे, तीन बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अब कई बार बातें भूल जाते हैं.” 

मदन राठौड़ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान को ‘दलाल' कहने वाले बयान पर अशोक गहलोत की टिप्पणी पर भी सवाल उठाया. उन्होंने पूछा, “पाकिस्तान ने मध्यस्थता की बात कही, विदेश मंत्री ने कहा कि हम पाकिस्तान जैसी दलाली नहीं करते. इसमें गलत क्या है? 

क्या गहलोत पाकिस्तान के हितैषी बन रहे हैं? 

दरअसल, ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर भी गहलोत ने  सवाल उठाए थे. राठौड़ ने कहा, "अशोक गहलोत पाकिस्तान की पैरवी कर रहे हैं क्या या फिर भी पाकिस्तान के हितैषी बन रहे हैं? वह कैसे बयान दे रहे हैं और उनके बयानों में देशभक्ति दिख रही है या नहीं? उन्हें शब्द चयन तो कम से कम सही रखना चाहिए था."

यह भी पढ़ेंः जयपुर का चौंप स्टेडियम: 36 महीने से अधूरा है राजस्थान का 'ड्रीम प्रोजेक्ट', अशोक गहलोत ने BJP पर फोड़ा ठीकरा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com