विज्ञापन

राजस्थान में बड़ा एक्शन: शिकायतों के बाद पूरे स्कूल स्टाफ पर गिरी गाज, पोक्सो केस में शिक्षक निलंबित

चित्तौड़गढ़ में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और गंभीर आपराधिक मामलों पर सख्त कदम उठाए हैं. एक स्कूल के पूरे स्टाफ पर कार्रवाई हुई है वहीं पोक्सो एक्ट में फंसे कंप्यूटर अनुदेशक को तुरंत निलंबित कर दिया गया.

राजस्थान में बड़ा एक्शन: शिकायतों के बाद पूरे स्कूल स्टाफ पर गिरी गाज, पोक्सो केस में शिक्षक निलंबित
चित्तौड़गढ़ में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और गंभीर आपराधिक मामलों पर सख्त कदम उठाए हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुरा निम्बाहेड़ा के पूरे स्टाफ को जांच के दायरे में लिया. शिकायतें मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ने विशेष जांच दल बनाया था. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

दो शिक्षकों को थमाए गए गंभीर आरोप पत्र

विभागीय जानकारी के अनुसार नीलम मीणा और शैलेन्द्र कुमार को राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 16 के तहत गंभीर आरोप पत्र जारी किए गए हैं. इन पर लगाए गए आरोपों को गंभीर मानते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

प्रधानाध्यापक समेत चार को नोटिस

लापरवाही के मामले में प्रधानाध्यापक वीरमदेव मीना सहित चार अन्य शिक्षकों सीमा जाट रमेश चन्द्र मीणा और विश्व ज्योति को सीसीए नियम 17 के तहत नोटिस दिए गए हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पोक्सो मामले में कंप्यूटर अनुदेशक सस्पेंड

दूसरे मामले में विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामरिया खुर्द बेंगू में तैनात कंप्यूटर अनुदेशक राजेश कुमावत को निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

न्यायिक हिरासत में आरोपी, जांच शुरू

पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है. इसी को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंशन लागू किया. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़ी सादड़ी रखा गया है और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: 'आप लोग रोज आदमी मरवाते हो और माफिया से पैसे भी लेते हो...', बांदीकुई विधायक के इस बयान ने मचाया हड़कंप

Rajasthan: मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close