रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन पर बड़ा सड़क हादसा, गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों को ट्रक ने रौंदा, हालत गंभीर

राजस्थान के झालावाड़ में ड्यूटी के दौरान RPF के दो जवानों को अज्ञात ट्रक की टक्कर से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झालावाड़ में ड्यूटी के दौरान RPF के दो जवानों को अज्ञात ट्रक की टक्कर से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए .

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में रामगंजमंडी-भोपाल रेल परियोजना के अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जांबाज जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए. यह घटना तब हुई जब दोनों जवान बाइक पर सवार होकर नई रेल लाइन का निरीक्षण और गश्त कर रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, झालावाड़ स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान पवन उपाध्याय और रामगंजमंडी स्टेशन पर पदस्थापित ओमवीर सिंह अपनी नियमित गश्त के लिए निकले थे.

इसके बाद जब वे राजगढ़ क्षेत्र में जोलापा माता मंदिर के समीप से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत राजगढ़ के अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें झालावाड़ रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के आला अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और जवानों के स्वास्थ्य का हाल जाना.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. फिलहाल दोनों जवानों का झालावाड़ के अस्पताल में उपचार जारी है.

यह भी पढ़ें- 

"हनुमान बेनीवाल के आंदोलन से जनता को क्या मिला", केके बिश्नोई ने RLP सुप्रीमो को सोच-समझकर बोलने की दी नसीहत

राजस्थान में मॉब लिंचिंग, पीड़ित परिवार धरने पर बैठा; सरकारी नौकरी..50 लाख रुपये समेत कर रहा ये 5 डिमांड

Rajasthan: "सीलबंद लिफाफे में पेश हो पीड़िता की तस्वीरें", राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार- जांच प्रक्रिया अपमानजनक नहीं हो