विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2023

CM बनने के बाद पहली बार जैसलमेर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल, पार्टी पदाधिकारियों संग की बैठक

जैसलमेर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय भी गए. CM के आगमन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

CM बनने के बाद पहली बार जैसलमेर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल, पार्टी पदाधिकारियों संग की बैठक
CM भजनलाल का जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्वागत करते अधिकारी
JAISALMER :

जैसलमेर न्यूज़: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुँचे. सूबे के मुख्यमंत्री बननेे के बाद पहली बार भजनलाल शर्मा आज शनिवार को जैसलमेर पहुंचे हैं. शर्मा के जैसलमेर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया.

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने सीएम को साफा पहनाया, वही कवराज सिंह चौहान ने शॉल ओढ़ाकर व सीएम के करीबी माने जाने वाले अरुण पुरोहित ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनके जैसलमेर आगमन पर अभिन्दन किया. तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जैसलमेर पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. तत्पश्चात राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे के दौरान तमाम कार्यक्रमों में साथ मौजूद रहे.

राष्ट्रपति को जैसलमेर से विदा किया 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते CM भजनलाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते CM भजनलाल

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को जैसलमेर से विदा करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर पर स्थित भाजपा के नव निर्मित कार्यालय पहुंचे. जहां भाजपा के जनप्रतिनिधियों पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद पहली बार जैसलमेर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया.

भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत 

cm  bhajanlal

cm bhajanlal

इस दौरान जैसलमेर जिला भाजपा संगठन के साथ ही महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा समेत सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शर्मा को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया. इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जगहों से आए भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री शर्मा का अभिनन्दन किया.

बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही

इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में जैसलमेर और पोकरण से आए विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी सीएम भजनलाल शर्मा का अभिनन्दन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही.

 इन लोगों ने किया स्वागत 

पोकरण सिविल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शर्मा का विधायक महंत प्रताप पुरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभय कुमार, एडीजी ट्रैफिक हवासिंह घुमरिया, सचिव ग्रामीण विकास मंजू राजपाल, संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जयनारायण शेर, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सिविल एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रमोद मीना ने उनकी अगवानी की एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

इसे भी पढ़े: महिलाओं को स्वावलंब बनाने में स्वयं सहायता समूह दे रहे हैं योगदान : राष्ट्रपति

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
कोटा में बुजुर्ग के पेट से निकला इतना पत्थर कि गिनने में लगे ढाई घंटे, 30 मिनट में हुआ दुर्लभ ऑपरेशन
CM बनने के बाद पहली बार जैसलमेर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल, पार्टी पदाधिकारियों संग की बैठक
Rajasthan Recruitment 2024 vacancies for many posts including RAS, know complete details
Next Article
राजस्थान में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, RAS समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल
Close