विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

Rajasthan: ब्रज की होली में दिखा विधायक का अनोखा अंदाज, बिना VIP प्रोटोकॉल बाजार में खरीदारी करती दिखीं नौक्षम चौधरी

Rajasthan News: कामां-जिसे अब 'कामवन' के नाम से जाना जाता है वहां की विधायक नौक्षम चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें विधायक किसी VIP प्रोटोकॉल में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह बाजार में होली के रंगों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं.

Rajasthan: ब्रज की होली में दिखा विधायक का अनोखा अंदाज, बिना VIP प्रोटोकॉल बाजार में खरीदारी करती दिखीं नौक्षम चौधरी
कामवन के बाजार में रंगों की खरीदारी करती हुईं विधायक नौक्षम चौधरी
NDTV

Naukasham Choudhary Viral Video: राजस्थान के डीग जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. होली के रंगों में अब राजनीति हस्तियां भी रगती नजर आ रही है. ऐसा ही एक वीडियो  कामां-जिसे अब 'कामवन' के नाम से जाना जाता है वहां की विधायक नौक्षम चौधरी का तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें विधायक किसी VIP प्रोटोकॉल में नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह बाजार में होली के रंगों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं.

कामवन बाजार में रंगों की खरीदारी

यह वीडियो भरतपुर जिले के कामवन के ब्रज क्षेत्र के ऐतिहासिक कामवन बाजार की है. जहां रंगों के त्योहार होली छटा हर बिखरी हुई है. दुकानें अबीर गुलाल से बाजार की गलियां महकी हुई है. इसी बीच कामवन विधायक नौक्षम चौधरी अचानक बाजार में एक दुकान में पहुंचकर रंगों की खरीदारी करने लगी. 

बाजार में रंगों की खरीदारी करती हुईं विधायक नौक्षम चौधरी

चांदी की फूल मालाएं पहनाकर हुआ स्वागत

बाजार में लोगों ने विधायक को बिना VIP प्रोटकॉल के बिना देख अचरज में पड़ गए, जिसके बाद पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से उनका स्वागत चांदी की फूल मालाएं पहनाकर किया. 

दुकान पर रुककर गुलाल खरीदा

स्वागत समारोह के बाद विधायक नौक्षम चौधरी एक रंग-बिरंगी रंगों की दुकान पर रुककर गुलाल खरीदा और जनता को संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी अपनों के बीच और सादगी से त्योहार को मनाने में मिलती है. विधायक का यह 'आम नागरिक' वाला अवतार अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: राजस्थान में होली पर 'ब्लड मून' का साया, 3 मार्च को दिखेगा लाल चांद, जानें आपके शहर में ग्रहण का समय और सूतक काल

यह भी पढ़ें: Holi 2026: डूंगरपुर के इस गांव में होलिका दहन के बाद दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं लोग, देखें VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com