विज्ञापन

Holi 2026: डूंगरपुर के इस गांव में होलिका दहन के बाद दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं लोग, देखें VIDEO

डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव में हेलिका दहन के दूसरे दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों की सांसें रोक दीं. लोग जली हुई लकड़ियों के जलते अंगारों पर बेखौफ चल रहे थे. 

Holi 2026: डूंगरपुर के इस गांव में होलिका दहन के बाद दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं लोग, देखें VIDEO
डूंगरपुर में कोकापुर गांव में देखते अंगारों पर चलते लोग
NDTV

Dungarpur holi Unique tradition: राजस्थान में सोमवार को हेलिका दहन के बाद अब लोग होली की तैयारी में जुट गए हैं. लेकिन डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव में हेलिका दहन के दूसरे दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों की सांसें रोक दीं. लोग जली हुई लकड़ियों के जलते अंगारों पर बेखौफ चल रहे थे. 

होलिका के दहकते अंगारों पर नंगे पैर चले

आदिवासी बहुल डूंगरपुर में पुरानी परंपरा के अनुसार होलिका दहन (सोमवार) के दिन सबसे पहले होलिका माता की पूजा की गई. फिर अगले दिन यानी मंगलवार (3 मार्च) सुबह गांव के लोग ढोल कुंडी के साथ होली चौक पर इकट्ठा हुए. इसके बाद लोगों ने हनुमान और इलाके में बने मंदिर में दर्शन-पूजन किया. दर्शन-पूजन के बाद लोग ढोल कुंडी की थाप पर गैर बजाते हुए पास के होली चौक पहुंचे.उसके बाद सबसे पहले होलिका माता की पूजा की गई और फिरगांव के युवा और बुजुर्ग सालों की परंपरा को कायम रखते हुए होलिका के दहकते अंगारों पर नंगे पैर गुजरने लगे. शांति और खुशहाली की प्रार्थना की. साथ ही  होली माता के जयकारे लगाते रहे.

देखें नंगे पैर से दहकते अंगारों पर चलते हुए लोग

पुरानी मान्यताओं को मानते आ रहे है लोग

एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि गांव की जलती होली के अंगारों पर नंगे पर चलकर पुरानी मान्यताओं को पूरा किया जाता है. इसे लेकर गांव में मान्यता है कि होलिका दहन के बाद धधकते अंगारों पर चलने से गांव में कोई भी आपदा नहीं आती है. गांव वासियों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है. इसी परंपरा को देखने लिए आसपास के कई गांव के लोगों यहां कोकापुर हर साल पहुंचते है.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: राजस्थान में होली पर 'ब्लड मून' का साया, शाम को दिखेगा लाल चांद, जानें आपके शहर में ग्रहण का समय और सूतक काल

यह भी पढ़ें: KhatuShyamji Holika Dahan 2026: खाटूश्यामजी में इतने बजे होगा होलिका दहन, फिर 24 घंटे तक बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close