NEET Exam 2025: NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट, जानिए क्या रहेगा इस बार का पैटर्न

हर साल होने वाली मेडिकल कॉलेज की परीक्षा NEET को लेकर NTA ने आदेश जारी किया है और परीक्षा के पैटर्न को लेकर एग्जाम को देने वाले इच्छुक कैंडिडेट्स और उनके पेरेंट्स की अटकलों को दूर कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

NEET Exam 2025: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2025) को लेकर में बड़ा अपडेट आया हैं. नीट की परीक्षा पिछले साल भी चर्चा में रही थी. जिसके बाद इसके आयोजन को लेकर सवाल उठने लग गए थे क्योंकि नीट परीक्षा में 2024 में 50 से अधिक बच्चों के 720 में से 720 अंक आए थे.

जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया था और परीक्षा में फर्जीवाड़ा होना सामने आया. इसके बाद 2025 में परीक्षा के पैटर्न में बदलाब को लेकर खबरें सामने आ रही थी. 

Advertisement

एग्जाम के पैटर्न में नहीं हुआ बदलाब

कोटा के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने भी बताया था कि नीट यूजी परीक्षा में एग्जाम लेने के पैटर्न में बदलाव हो सकता है. वहीं अब ये सारी अटकलें दूर हो गई है, क्योंकि NTA ने आदेश जारी कर दिया है. जिसमें बताया है कि परीक्षा अब ऑफलाइन मोड़ पर ही पहले की तरह पेन पेपर मोड़ पर आयोजित होगी. साथ ही एक ही शिफ्ट और एक ही दिन में यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसे ओएमआर शीट के जरिए लिया जाएगा. 

25 लाख स्टूडेंट्स के परीक्षा में शामिल होने का अनुमान

शिक्षा-मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में सुधारों हेतु एक हाई लेवल कमेटी -एचएलसी का गठन किया गया था. जिसने हाल ही में अपनी रिपोर्ट पेश की थी. जिसमें उन्होंने नीट परीक्षा की पारदर्शिता के सिफारिश की थी और परीक्षा हाइब्रिड या फिर सीबीटी मोड पर आयोजित करने का सुझाव दिया था.

जिसके बाद नीट एग्जाम कैसे होगा इसको लेकर एग्जाम को देने वाले इच्छुक कैंडिडेट्स और उनके पेरेंट्स के साथ-साथ फैकल्टी में भी दिक्कत बन गई थी. लेकिन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. इस साल करीब 25 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के 3 विश्वविद्यालय अगले 5 साल के लिए प्रतिबंधित, फर्जी डिग्री बांटने के मामले में UGC का बड़ा एक्शन

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.