NEET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, दीपावली पर ही पेपर उपलब्ध कराने की दे दी थी जानकारी

NEET Paper Leak: हरियाणा से पूछताछ के लिए जयपुर लाए गए कुछ छात्रों को भी अब दिल्ली ले जाया गया है. इधर CBI की एक टीम बुधवार को सीकर भी पहुंची, जहां पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपावली पर ही NEET पेपर उपलब्ध कराने की दे दी थी जानकारी

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच लगातार तेज होती जा रही है. जयपुर में CBI ने चार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया. इनमें मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, हरियाणा निवासी यश यादव और मांगीलाल का बेटा विकास शामिल है. चारों आरोपियों को CBI की टीम दिल्ली लेकर गई है, जहां उनसे आगे पूछताछ की जाएगी. जांच में अब परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आने लगे हैं. CBI को जानकारी मिली है कि दिनेश और मांगीलाल के सबसे बड़े भाई घनश्याम का निधन हो चुका है, लेकिन नीट क्लियर कर चुकी उनकी दोनों बेटियां पलक और सोनिया भी जांच के दायरे में हैं.

सीकर में एक साथ यश और विकास ने की तैयारी

सोनिया फिलहाल मुंबई के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है. वहीं मांगीलाल की बेटी प्रकृति दौसा मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है. विकास को सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज मिला था. CBI जांच में यह भी सामने आया है कि हरियाणा का यश यादव और विकास सीकर के एक कोचिंग सेंटर में साथ तैयारी करते थे. वहीं से दोनों के बीच संपर्क बना. सूत्रों के मुताबिक दीपावली के दौरान ही यश यादव ने विकास और मांगीलाल को इस बार पेपर उपलब्ध कराने की जानकारी दे दी थी.

Advertisement

मांगीलाल बिवाल-दिनेश दिनेश बिवाल

सीकर के राकेश और जयपुर के प्रजापत से पूछताछ जारी

सीबीआई को यह भी सूचना मिली है कि इस बार जमवारामगढ़ के कुछ अन्य लोगों तक भी कथित पेपर पहुंचाया गया था. दिनेश का बेटा ऋषि फिलहाल फरार बताया जा रहा है और CBI उसकी तलाश कर रही है. इसके अलावा सीकर निवासी राकेश मंडवरिया और जयपुर के एक अन्य आरोपी प्रजापत से भी लगातार पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह पेपर कितने छात्रों तक पहुंचाया गया. सूत्रों के मुताबिक SOG ने जिन करीब दो दर्जन छात्रों और अभिभावकों को CBI के हवाले किया था, उनमें से कुछ छात्रों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है.

विकास बिवाल

कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई CBI

हालांकि उन्हें जांच में जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं. हरियाणा से पूछताछ के लिए जयपुर लाए गए कुछ छात्रों को भी अब दिल्ली ले जाया गया है. इधर CBI की एक टीम बुधवार को सीकर भी पहुंची, जहां पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

जांच एजेंसियों के अनुसार महाराष्ट्र के अहिल्याबाई नगर निवासी धनंजय ने सबसे पहले पेपर नासिक निवासी शुभम खैरनार को दिया था. शुभम खैरनार से पेपर हरियाणा के यश यादव तक पहुंचा. यश यादव पहले सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर चुका था और वहीं उसकी पहचान पहले विकास और उसके ज़रिए दिनेश व मांगीलाल से हुई थी.

यह भी पढे़ं-

4 बच्चे, एक परीक्षा और 20 लाख रुपये का राज... जयपुर से शुरू हुई NEET पेपर लीक की कहानी

Advertisement

NEET पेपर लीक पर भजनलाल के मंत्री ने मांगी माफी, जयपुर के 2 भाई Paper Leak में हुए हैं गिरफ्तार