NEET UG Exam 2024: 10 लाख में हुआ था सौदा, MBBS स्टूडेंट डमी कैडिडेंट बनकर दे रहा था परीक्षा; पुलिस ने 3 दिनों की रिमांड पर लिया

NEET UG Exam 2024:नीट परीक्षा में गिरफ्तार हुए डमी कैडिडेंट को पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड पर लिया है. राजस्थान के भरतपुर जिले में पुलिस ने 5 डमी कैडिडेंट को गिरफ्ता किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NEET UG Exam 2024: भरपतपुर में गिरफ्तार हुआ डमी कैडिडेंट तीन दिनों की रिमांड पर.

NEET UG Exam 2024: रविवार 5 मई को देश भर में नीट यूजी की परीक्षा आयोजित हुई थी. राजस्थान के कई शहरों से इस परीक्षा के दौरान धांधली की खबरें सामने आई. कई जगह से प्रशासन ने डमी कैडिडेंट को भी गिरफ्तार किया है. कई जगहों से नीट का पेपर लीक होने की बात भी सामने आई. सोशल  मीडिया पर नीट पेपर लीक हैशटैग के साथ आज भी हजारों लोग पोस्ट कर रहे हैं. हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेसीं (NTA) ने पेपर लीक के दावे को खारिज किया है. दूसरी ओर राजस्थान के भरतपुर जिले में गिरफ्तार डमी कैडिडेंट को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड पर लिया है. आरोपी युवक से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. 
  
भरतपुर में गिरफ्तार हुआ डमी कैडिडेंट तीन दिनों की रिमांड पर

दरअसल भरतपुर में नीट परीक्षा में पकड़ा गया डमी कैडिडेंट को मथुरा गेट थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपी को पुलिस को तीन दिन की पीसी रिमांड पर सौंपा है. डमी कैंडीडेट के साथ पकड़े गए पांच अन्य युवकों को अभी पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया है क्योंकि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद में ही उनका कोर्ट में पेश करेगी. जानकारी के मुताबिक डमी कैंडिडेट के साथ पकड़ा गया डॉक्टर रविकांत इस गिरोह का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ अजमेर में इसी तरह का एक मामला दर्ज है.

Advertisement

5 डमी कैडिडेटों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रविवार को आयोजित नीट परीक्षा में भरतपुर शहर स्थित मल्टी परपज विद्यालय में डॉक्टर अभिषेक को राहुल गुर्जर के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा था. आरोपी अभिषेक ने ही अपने ही अन्य पांच साथियों के बारे में बताया जिनको पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धर दबोचा. पकड़े गए डमी कैंडिडेट  के खिलाफ विद्यालय के प्राचार्य दिनेश सिंह ने मामला दर्ज कराया है. मथुरा गेट थाना पुलिस ने डमी विद्यार्थी को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पीसी डिमांड पर सौंप दिया है. बाकी पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने पेश नहीं किया है जानकारी के मुताबिक उनसे पूछताछ कर रही है उसके बाद ही इनको न्यायालय में पेश करेगी.

10 लाख रुपए में तय हुआ था सौदा

इस पूरे गिरोह का मास्टर माइंड डॉ रविकांत है. इसके खिलाफ अजमेर के एक थाने में इसी तरह का मामला दर्ज है. मेडिकल कॉलेज अजमेर का थर्ड ईयर एमबीबीएस छात्र अभिषेक और मूल परीक्षार्थी राहुल गुर्जर के बीच करीब 10 लख रुपए में सौदा से कराया था और एडवांस में अभिषेक को एक लाख भी दे दिए थे. अब पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. 

यह भी पढ़ें - NEET UG 2024: छोटे भाई की जगह NEET देने पहुंचा MBBS का स्टूडेंट, पकड़े जाने पर कबूला गुनाह


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.