Bhayyu Lala Arrested: कुख्यात बदमाश भय्यू लाला मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, 3 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

पुलिस ने जब इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो सामने आया कि यह मध्य प्रदेश के दलोदा और मंदसौर में भी आर्म्स एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित है. गुजरात की जूनागढ़ पुलिस भी तस्करी के एक मामले में इसकी तलाश में थी. प्रतापगढ़ के अरनोद में भी इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan News: कुख्यात बदमाश भय्यू लाला उर्फ नूर अफजल को राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. तीन राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. कुख्यात लाला की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था. शुक्रवार को प्रतापगढ़ एसपी के निर्देश पर गठित DST टीम को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई.

गाड़ी से भागने के चलते टूटी टांग

प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार बुढानिया ने बताया कि उक्त बदमाश पर आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. काफी समय से तीन राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शुक्रवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जब पुलिस की टीम आज उसे प्रतापगढ़ ला रही थी तो उसने गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया. इस कोशिश में वो जख्मी हो गया और अपनी टांग तुड़वा बैठा. फिलहाल यह कुख्यात बदमाश प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय में भर्ती है.

Advertisement

छोटे बच्चे पर चलाई थी गोली

दरअसल, तीन माह पहले देवल्दी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और छोटे बच्चे पर देवल्दी निवासी कुख्यात बदमाश भय्यू लाला उर्फ नूर अफजल ने फायरिंग की थी, जिसमें एक मासूम बच्चे और महिला को गोलियां लगी थी. इस मामले में बीती 20 दिसंबर को इस बदमाश को पकड़ने गई जिला पुलिस की विशेष टीम पर इसने फिर फायरिंग की और मौके से भागने में कामयाब रहा था.

इन राज्यों में दर्ज हैं ये मामले

पुलिस ने जब इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो सामने आया कि यह मध्य प्रदेश के दलोदा और मंदसौर में भी आर्म्स एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित है. गुजरात की जूनागढ़ पुलिस भी तस्करी के एक मामले में इसकी तलाश में थी. प्रतापगढ़ के अरनोद में भी इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है. कुल मिलाकर इस बदमाश के खिलाफ तीन राज्यों में आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज होने से इस पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें:- किसानों के साथ चाय पर चर्चा, मंदिर में पूजा, कुछ ऐसे शुरू हुआ CM के नागौर दौरे का दूसरा दिन


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.