विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2024

‘एक राष्ट्र एक चुनाव' को देश की जनता का समर्थन मिलेगा, कांग्रेस को विरोध की आदत', कोलायत में बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड' शानदार रहा है, क्योंकि भाजपा जनता को सर्वोच्च मानती है जबकि कांग्रेस एक परिवार को सर्वोच्च मानती है

‘एक राष्ट्र एक चुनाव' को देश की जनता का समर्थन मिलेगा, कांग्रेस को विरोध की आदत', कोलायत में बोले राजनाथ सिंह
सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह

Lok Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के दौरे पर हैं. उन्होंने आज बीकानेर लोकसभा सीट पर कोलायत में एक एक जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जब कांग्रेस रक्षा बलों की शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाती है तो मुझे दुख होता है' उन्होंने कहा, भारत 2027 की शुरुआत तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा'

राजनाथ ने कहा कि, दुनियां के राष्ट्राध्यक्ष भी कहते हैं कि, 21वीं सदी अगर किसी की होने वाली है, तो वो भारत की होने वाली है'. इसका श्रय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है'

उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. पहले में जब विदेशों में जाता था, तो हमारी बातों को कोई संजीदगी से नहीं लेता था. लेकिन आज भारत का कद इतना पढ़ गया है कि, जब भारत बोलता है तो पूरी दुनियां ध्यान से सुनती है कि, भारत बोल क्या रहा है' 

उन्होंने कहा कि, हमने देश की जवानों के स्वाभिमान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की. पूरे विश्व को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पता है और ये सबूत मांग रहे है. कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी हमारी सरकार को 10 साल हो चुके हैं पर कोई माई का लाल हमारे ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लग सकता.

यह भी पढ़ें- श्रीगंगानगर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदाताओं के सामने फैला दी झोली, कहा- वोटों से भर कर भेज दो संसद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com