विज्ञापन

पचपदरा रिफाइनरी में कैसे हुआ लीकेज? एक्शन में सीएम भजनलाल; अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

पचपदरा रिफाइनरी में कल आग की घटना के बाद आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. इस दौरान रिफाइनरी में लीकेज और आग की पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट में मांगी.

पचपदरा रिफाइनरी में कैसे हुआ लीकेज? एक्शन में सीएम भजनलाल; अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
पचपदरा रिफाइनरी में आग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मारी रिपोर्ट

Rajasthan News: सोमवार को एक यूनिट में भीषण आग लगने के बाद राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 अप्रैल) को बालोतरा जिले में बनकर तैयार हुई पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले थे. हालांकि, आग की घटना ने सारे कार्यक्रम को टाल दिया. मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे. उन्होंने यहां पर करीब 3 घंटे अधिकारियों से वार्ता की और रिफाइनरी से जुड़े अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. 

रिफाइनरी में क्यों हुआ लीकेज?

मंत्री जोगाराम पटेल और केके बिश्नोई मुख्यमंत्री के जाने के बाद मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रिफाइनरी का लोकार्पण होना था. आज मुख्यमंत्री ने इसका निरीक्षण किया है. रिफाइनरी में तकनीकी और बाहरी जांच की है. पाया गया है कि जो लीकेज कल रिफाइनरी में हुआ, उसको लेकर HPCL के अधिकारियों ने तुरंत शीघ्र इस पर काबू पाया. अधिकारियों का कहना है कि यह लीकेज तकनीकी कारणों से हुआ है. उसे शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा. 

आयोजन में कंपनी के अधिकारियों, राज्य सरकार के अधिकारियों और मुख्यमंत्री ने भी निरीक्षण किया. करीब 1:55 पर यह आग लगी, 2:45 तक इस पर काबू पा लिया गया. हादसे पर तुरंत काबू पा लिया गया. समय रहते पूर्ण रूप से नियंत्रण पा लिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई. इसके लिए HPCL के अधिकारियों की सराहना करते हैं. मुख्यमंत्री ने अंदर कंट्रोल रूम में बात की. सभी अधिकारियों की सराहना की है. 

रिफाइनरी में जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन

मंत्री ने बताया कि यह रिफाइनरी आधुनिक तकनीक के साथ बनाई गई है. सुरक्षा की दृष्टि से सुदृढ़ है, शीघ्र ही जो लीकेज हुआ उसकी जांच की जाएगी. अन्य जगहों से भी विशेषज्ञ बुला कर जांच करवाई जाएगी. रिफाइनरी में एक हिस्से में ही छोटा नुकसान हुआ है. इसका आंकलन लगातार किया जा रहा है. एक छोटा ही नुकसान हुआ है. रिफाइनरी जल्दी प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा. HPCL अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं. इसके सरकारी अधिकारियों के जांच का कोई विषय नहीं है.

यह भी पढे़ं-

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित, पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की नई तारीख का ऐलान जल्द

रिफाइनरी में आग पर सुलगी सियासत, जोगाराम पटेल की नसीहत- पचपदरा के मुद्दे पर सियासत ना करे कांग्रेस

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close