विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

पाकिस्तान के नापाक मंसूबे फेल! कई शहरों को दहलाने की थी साजिश, आतंकियों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद अगले सप्ताह तक इन आतंकियों को हनुमानगढ़ भी लाया जा सकता है. एसपी का कहना है कि अगर हनुमानगढ़ में किसी भी तरह का नेटवर्क सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे."

पाकिस्तान के नापाक मंसूबे फेल! कई शहरों को दहलाने की थी साजिश, आतंकियों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
इस मामले में हनुमानगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

हरियाणा के अंबाला में तीन आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस भी सक्रिय हो गई है. आतंकियों ने जांच एजेंसियों को बताया है कि उनकी योजना हनुमानगढ़ सहित देश के कई शहरों में बम विस्फोट करने की थी. इस संबंध में एसपी हरीशंकर ने अंबाला के पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली. डीएसपी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय पुलिस टीम को भी अंबाला रवाना किया गया है. यह टीम अंबाला में हरियाणा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तीनों आतंकवादियों से पूछताछ करेगी और हनुमानगढ़ से जुड़े संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाएगी. 

अगले हफ्ते हनुमानगढ़ लाए जा सकते हैं आतंकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद अगले सप्ताह तक इन आतंकियों को हनुमानगढ़ भी लाया जा सकता है, ताकि यहां उनके संपर्कों और संभावित नेटवर्क की गहन जांच की जा सके. इस पूरे मामले में पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल हनुमानगढ़ पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शहर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साइबर सेल की मदद से आतंकियों की गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है. जिले में लगातार चेकिंग और गश्त अभियान चलाए जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप भी बरामद की थी.

एसपी बोले- पुलिस हर वक्त मुस्तैद

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई हैं. आने वाले दिनों में इस साजिश से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, एसपी हरीशंकर ने यह भी कहा कि जिस समय का जिक्र आतंकी कर रहे हैं, उस दौरान हनुमानगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय थी. 

पुलिस अधिकारी का कहना है, "आतंकियों से पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सटीक पुष्टि हो सकेगी. उनके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. अगर हनुमानगढ़ में किसी प्रकार का नेटवर्क सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे."

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया RDX, राजस्‍थान, द‍िल्‍ली, हरियाणा और पंजाब में धमाके की साज‍िश थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com