विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

राजस्थान में हार्ट अटैक से एक और मौत, डांस करते-करते सीना पकड़ बैठ गया व्यापारी

व्यापारी अपने छोटे भाई के मकान के मुहुर्तू में आया था और 22 मार्च को भजन संध्या कार्यक्रम में डांस कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक सीना पकड़कर बैठ गया. अस्पताल ले जाने पर मृतक घोषित कर दिया गया.

राजस्थान में हार्ट अटैक से एक और मौत, डांस करते-करते सीना पकड़ बैठ गया व्यापारी
डांस करते-करते सीना पकड़ बैठ गया व्यापारी

Rajasthan News: बीते कुछ समय से कभी नाचते तो कभी चलते-फिरते अचानक गिरकर मौत की कई घटनाएं सामने आईं हैं. अब ताजा घटना राजस्थान के पाली जिले से सामने आई. पाली में छोटे भाई के मकान के मुहूर्त से पहले भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया.परिजन आनन फानन में व्यापारी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि व्यापारी नाचते-नाचते अचानक से सीना पकड़कर बैठ गया और उसकी जान चली गई.

देर रात कानेलाव गांव की घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के कानेलाव गांव की देर रात 12:30 बजे की है. पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया. चौकी प्रभारी समुंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मिश्रीलाल (45) पुत्र नारायणलाल सीरवी निवासी कानेलाव हाल गोरेगांव (मुंबई) की मौत हो गई है. वे अपने छोटे भाई रूपाराम के मकान के मुहूर्त में 22 मार्च की कनेलाव आए थे.

डांस करते अचानक बिगड़ी तबीयत

22 मार्च को भजन संध्या का कार्यक्रम था, जिससे वह डांस करते-करते नीचे बैठ गए. एक रिश्तेदार बाबूलाल ने बताया कि 22 मार्च की रात को भजन संध्या का आयोजन था. रात करीब 12 मिश्रीलाल भजन पर डांस कर रहे थे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह डांस करते-करते नीचे बैठ गए.

हार्ट अटैक आने से हुई व्यापारी की मौत

इसके बाद अचेत अवस्था में उन्हें पास ही गुंदोज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बांगड़ अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत हार्ट अटैक आने से हुई. मिश्रीलाल मुंबई के गोरेगांव में जनरल स्टोर चलाते हैं. उनके 2 बेटियां और 1 बेटा है. उनका भी कानेलाव गांव में ही मकान काम चल रहा है.

यह भी पढे़ं-

डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाह से राजस्थान में हड़कंप, तेल के लिए पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनें

Rajasthan: होने वाले ससुराल में मेहमान बनकर आई युवती, अगले दिन फांसी के फंदे से लटका मिला शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com