Tribal Mahakumbh 2024: 14 फरवरी को बांसवाड़ा आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आदिवासी महाकुंभ में मुख्य अतिथि होंगी महामहिम

Tribal Mahakumbh 2024 Chief of Guest: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को प्रस्तावित दौरे के दौरान मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए भी जाएगी. महामहिम का डूंगरपुर जिले के दौरान बेणेश्वर धाम में राजिविका की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में भी भाग लेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

Tribal Mahakumbh 2024: लाखों आदिवासियों की आस्था स्थली और त्रिवेणी संगम बेणेश्वरधाम पर 14 फरवरी को आयोजित होने वाले जनजाति महाकुंभ मेले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित यात्रा के दौरान जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को प्रस्तावित दौरे के दौरान मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए भी जाएगी. महामहिम का डूंगरपुर जिले के दौरान बेणेश्वर धाम में राजिविका की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में भी भाग लेंगी.

आदिवासी महाकुंभ की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित यात्रा के दौरान उनके स्वागत में ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगा. ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के एसीएस ने एक विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश प्रदान किए. 

Advertisement

आदिवासी महाकुंभ में 10 हजार महिलाओं की होगी भागीदारी 

कार्यक्रम स्थल पर 5 हेलीपैड, दस हजार महिलाओं को बैठने के लिए डोम की व्यवस्था, राजीविका के लिए स्टाल्स लगाए जाएंगे. वहीं, लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व वापस भेजने के लिए वाहनों, पेयजल, भोजन, अल्पाहार इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू यहां प्रदर्शनी अवलोकन कर राजीविका महिलाओं से संवाद करेंगी.  

Advertisement

आकर्षण का केंद्र होगी वागड़ के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति

वीसी दौरान संभागीय आयुक्त डाॅ. पवन ने बताया कि राष्ट्रपति महोदया के समक्ष जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी. इसके लिए ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति की व्यवस्था भी की जाएगी. इसी प्रकार उन्होंने राजीविका उत्पादों और अन्य उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन की व्यवस्था के  साथ ही स्थानीय कला संस्कृति संबंधित विषयों को विभिन्न माध्यमों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा.

आदिवासी महाकुंभ में लगेंगी राजीविका की 20 स्टाॅल्स

Advertisement

वीसी दौरान संभागीय आयुक्त डाॅ. पवन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर राजीविका की तरफ से कुल 20 स्टाॅल्स लगाई जाएंगी. इसके तहत राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले विविध उत्पादों के बारे में प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा, मेहंदीपुर बालाजी के साथ-साथ डूंगरपुर भी आ सकती हैं महामहिम