मंदिर की मटके से पानी पीने पर पुजारी ने युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया वार

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये युवक बबलू पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले पुजारी राजू मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
गिरफ्त में आरोपी साधु

Crime News: कोतवाली थाना आन्तर्गत गांव सलोतिया में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये युवक बबलू पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले पुजारी राजू मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या था मामला

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरियादी सूरज निवासी सलोतिया द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज करवायी गई थी कि बीते गुरुवार को उसकी दादी का रात्रि में देहान्त होने से सुबह उनका अंतिम संस्कार कर  सब परिवार वाले गांव की बावडी के नल पर नहा रहे थे.

Advertisement

अन्तिम संस्कार में उसके बड़े पापा का लड़का बबलू बैरवा निवासी सुकेत भी शामिल होने आया था. बबलू बावडी के पास ही बनी राजू महाराज की कुटिया के बाहर रखी पानी की मटकी मे पानी पीने गया तो महाराज ने गाली-गलौच की और बबलू को कुल्हाडी से गरदन पर वार कर दिया.

विशेष टीमों से हुई त्वरित गिरफ्तारी

आनन-फानन में बबलू को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल झालावाड़ में करवाया गया. फरियादी की रिपोर्ट पर झालावाड़ शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की और विशेष टीमों का गठन किया गया.

विशेष टीमों द्वारा वारदात के बाद से फरार बदमाश पुजारी राजू मेघवाल के बारे में जानकारी प्राप्त कर आधुनिक तरीकों की मदद से घटना को अंजाम देने वाले पुजारी राजू मेघवाल को थाना कोतवाली पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया. उक्त बदमाश पुजारी राजू मेघवाल के खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली पर एनडीपीएस की धाराओ में मुकदमा दर्ज है.

यह भी पढ़ें- मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर फ्रॉड कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 2.11 करोड़ की ठगी आई सामने

Advertisement

Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.