विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

पुरुषों में बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर, जानिए क्या है यह बीमारी और इसके शुरुआती लक्षण

बीमारी खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ होती है, और ज्यादातर 50 साल से ऊपर के पुरुषों को इसका खतरा होता है. इसके लिए नियमित जांच बहुत जरूरी है.

पुरुषों में बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर, जानिए क्या है यह बीमारी और इसके शुरुआती लक्षण
फाइल फोटो.

आज के समय में स्वास्थ्य की चिंता हर किसी की पहली प्राथमिकता बन चुकी है. ऐसे में प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारी के बारे में जागरूकता भी बढ़ रही है. यह कैंसर पुरुषों को प्रभावित करता है. कई बार यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, इसलिए शुरुआती दौर में इसे पहचानना और सही इलाज कराना बेहद जरूरी होता है. अगर समय पर सही कदम उठाए जाएं तो इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज स्वस्थ जीवन जी सकता है. इसके लिए जरूरी है कि लोग प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों और इलाज के तरीकों को समझें.

क्या है प्रोस्टेट कैंसर कहते

अमेरिकन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, प्रोस्टेट शरीर में एक छोटी सी ग्रंथि होती है, जो पुरुषों के प्रजनन तंत्र का हिस्सा है. यह ग्रंथि मूत्राशय के नीचे और पुरुषों की मूत्र नली के आसपास होती है. जब इस ग्रंथि में कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं, तो इसे प्रोस्टेट कैंसर कहते हैं.

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण  

अधिकतर मामलों में, शुरुआती समय में इस कैंसर के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ आम लक्षण जो दिख सकते हैं, उनमें बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने में जलन या दर्द, पेशाब रोकने में दिक्कत, और रात को ज्यादा बार पेशाब आना शामिल हैं. इसके अलावा, कुछ मरीजों को कमर या कूल्हे में दर्द भी हो सकता है.

पीएसए बढ़ने पर अधिक जांच की जरूरत

प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए डॉक्टर कुछ खास टेस्ट करते हैं, जैसे कि डिजिटल रेक्टल एग्जामिनेशन, जिसमें डॉक्टर सीधे हाथ से प्रोस्टेट की जांच करते हैं. इसके अलावा, खून में पीएसए (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) नामक पदार्थ की मात्रा मापी जाती है. पीएसए बढ़ने पर अधिक जांच की जरूरत होती है.

अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में पकड़ी जाए, तो उसे ठीक करना आसान होता है. इलाज में कई विकल्प होते हैं, जैसे कि सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, और हार्मोन थेरेपी. कुछ मरीजों के लिए डॉक्टर केवल निगरानी और नियमित जांच की सलाह भी देते हैं.

यह भी पढ़ें: जलझुलनी एकादशी पर खाटूश्‍यामजी जाने वाले भक्‍त जरूर पढ़ें खबर, जानें क्या होगा खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com