पुष्कर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, हवन स्थल पर फेंकी गंदगी; लोगों ने जताया विरोध

पुरोहित ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आज के बाद किसी भी व्यक्ति ने धार्मिक स्थल को अपवित्र करने की कोशिश की तो, वह उसको घर से निकाल कर उनकी ईट से ईट बजाने का भी दम रखते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुष्कर में हवन पर फेंके गंदे कपड़े

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया. यह मामला पुष्कर के सुनारों की धर्मशाला से सामने आया है. जहां पिछली 17 जुलाई से चातुर्मास और धार्मिक आयोजन चल रहा है. इसी दौरान रविवार सुबह समाज विशेष के असामाजिक तत्वों ने हवन स्थल को दूषित और अपवित्र करने की मंशा के चलते गंदे तकिए, कपड़ों की कतरन, कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल और गंदगी हवन के पास फेंक दी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

पुलिस ने किया सामानों को जब्त 

इस घटना के बाद तीर्थ पुरोहितों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी और पुष्कर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद हवन स्थल के पास फेंके गए सभी सामानों को जब्त कर लिया और धर्मशाला में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू कर दिया. वहीं पुलिस ने तीर्थ पुरोहितों को आश्वासन दिया है कि अगर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए किसी भी व्यक्ति विशेष ने यह कार्य किया है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

हवन कुटिया पर गंदे कपड़े फेंकते हुए असामाजिक तत्व

ऐसा करने वालों को दी चेतावनी

साथ ही ओम नारायणी सेवा के आनंद प्रकाश विद्यार्थी ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि आगामी 17 अक्टूबर तक सुनारों की धर्मशाला में चातुर्मास और धार्मिक आयोजन सहित हवन यज्ञ का कार्यक्रम है. अगर आज के बाद किसी भी व्यक्ति ने धार्मिक स्थल को अपवित्र करने की कोशिश की तो, वह उसको घर से निकाल कर उनकी ईट से ईट बजाने का भी दम रखते हैं. 

'परिणाम भुगतने को तैयार रहे प्रशासन'

तीर्थ पुरोहित रिशु पाराशर ने बताया कि आज चातुर्मास और धार्मिक आयोजन को लेकर सभी तीर्थ पुरोहित और हिंदू समाज के लोग कलश यात्रा लेकर पुष्कर के ब्रह्म घाट पर गए थे. तीर्थ पुरोहितों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द समाजकंटकों या असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई नहीं की गई, तो उसके परिणाम प्रशासन को भुगतने होंगे. 

'अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा'

थाना अधिकारी रामचंद्र चौधरी ने भी कहा कि तकिया और कोल्ड ड्रिंक की बोतल फेंकने के दौरान वहां पर एक लड़का यह पूरी वारदात मोबाइल कैमरे में वीडियो बना कर कैद  कर रहा था. इस घटना के पीछे उन लोगों की क्या मंशा रही है अभी इसकी जांच की जाएगी. आगे थाना अधिकारी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- Baba Siddique:  लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे...

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.