विज्ञापन
Story ProgressBack

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची राजस्थान, इस वजह से धौलपुर में खाली दिखी कुर्सियां

धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विराम दिया गया है. राहुल गांधी 2 मार्च को धौलपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की फिर शुरुआत करेंगे.

Read Time: 3 min
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची राजस्थान, इस वजह से धौलपुर में खाली दिखी कुर्सियां
धौलपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब राजस्थान पहुंच चुकी है. रविवार (25 फरवरी) को न्याय यात्रा धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव पहुंची. यहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी पहुंची. जहां अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया. सभा को राहुल गांधी ने देश में आर्थिक, सामाजिक, किसान एवं महिलाओं के साथ अन्याय होने की बात कही. वहीं, सभा में वैसे तो सैकड़ों युवा पहुंचे थे. लेकिन कुर्सियां खाली दिखी.

दरअसल, राहुल गांधी का कार्यक्रम देरी से होने की वजह से बहुत कार्यकर्ता सभा स्थल से खिसक गए. सभा स्थल के पीछे अधिकांश कुर्सियां खाली रही. निर्धारित कार्यक्रम राहुल गांधी का दोपहर 3:30 बजे का बताया जा रहा था. लेकिन राहुल गांधी की यात्रा करीब 6:00 बजे धौलपुर पहुंची थी. ऐसे में ज्यादातर लोग यहां से निकल गए.

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल गांधी ने केवल ढाई मिनट किया संबोधित

राहुल गांधी का धौलपुर जिले में पहली मर्तबा दिया गया भाषण काफी कम रहा महज दो से ढाई मिनट तक राहुल गांधी ने पब्लिक को संबोधित किया.  राहुल गांधी ने कहा असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर जिले में पहुंची है।इस यात्रा के अंतर्गत न्याय शब्द जोड़ा गया है. राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी. उन्होंने कहा देश में अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं. सामाजिक, आर्थिक और किसानों के साथ अन्याय किया जा रहे हैं. इसके अलावा महिलाओं के साथ भी अन्याय किया जा रहे हैं. उन्होंने कहा इन बातों को देश के सामने रखना चाहते हैं. देश के अंदर सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा किसान, मजदूर युवा आदि को देश की प्रगति में कोई भागीदारी नहीं मिल रही है.

राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी अंतिम मंजिल पर पहुंचेगी. संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने सभी जनता का धन्यवाद व्यक्त किया. सभा में प्रियंका गांधी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी संबोधन किया.

2 मार्च से फिर शुरू होगी धौलपुर से ही न्याय यात्रा

रविवार को धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विराम दिया गया है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए. राहुल गांधी 2 मार्च को धौलपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की फिर शुरुआत करेंगे. शहर के राजाखेड़ा बाईपास से सागर पाड़ा चेक पोस्ट तक गरीब ढाई किलोमीटर तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी. 2 मार्च को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश कर जाएगी.

यह भी पढ़ेंः आदिवासी कांग्रेस विधायक ने महेंद्रजीत मालवीय, BAP और बीजेपी पर किया प्रहार, कहा- आदिवासी युवाओं को कर दिया बर्बाद

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close