Rajasthan News: बीते दिनों राजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए थे. भजनलाल सरकार ने 31 जनवरी को राजस्थान में 53 आईएएस अधिकारियों और 113 RAS अधिकारियों के तबादले किए थे. इसके साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में आईपीएस और आईएफएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था. उस दौरान 24 आईपीएस और 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए. अब बुधवार को राजस्थान में 8 आईएएस और एक आरएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है.
अफसर (पद) | अतिरिक्त चार्ज |
कुलदीप रांका (ACS) | बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष पद |
श्रेया गुहा (ACS) | आजीविका परिषद के स्टेट मिशन निदेशक |
आरूषी मलिक (चेयरमैन, राजसीको) | MD राजसीको |
शिवांगी स्वर्णकार (MD, RIICO) | DMIC आयुक्त |
सुरेश कुमार ओला (IAS) | वित्त व्यय द्वितीय संयुक्त सचिव |
बचनेश अग्रवाल (IAS) | विशेष योग्यजन विशिष्ट सचिव व आयुक्त, बेडकर पीठ के डीजी |
शाहीन अली (IAS) | स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी ACEO |
टी शुभमंगला (IAS) | चिकित्सा (IEC) विभाग निदेशक |
अरुण प्रकाश शर्मा (RAS) | एआरडी, समन्वय व RPG, प्रिंटिंग स्टेशनरी संयुक्त सचिव, |
यह भी पढ़ें-