विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

Rajasthan: 9 साल का इंतेज़ार होगा खत्म, माही नदी बन रहा हैंगिंग ब्रिज बनने के क़रीब, 16 KM रह जाएगी 115 KM की दूरी 

डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश पंडया ने बताया कि पुल पर भूकंप का भी असर नहीं पड़ेगा. करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल की विशेषता भी है कि जलस्तर बढ़ने पर पुल डैमेज होने की सूचना अधिकारियों को मिल जाएगी.

Rajasthan: 9 साल का इंतेज़ार होगा खत्म, माही नदी बन रहा हैंगिंग ब्रिज बनने के क़रीब, 16 KM रह जाएगी 115 KM की दूरी 
डूंगरपुर में बन रहा हैंगिंग ब्रिज

Hanging Bridge On Mahi: डूंगरपुर और बांसवाड़ा के लोगों के लिए खुशखबरी है. चीखली और आनंदपुरी के बीच माही नदी पर संगमेश्वर में बन रहा हैंगिंग ब्रिज लगभग तैयार है. इस पुल के बनने से दोनों जिलों के बीच की दूरी कम हो जाएगी और लोगों को आवागमन में आसानी होगी. लोग इस पुल के बनने का पिछले 9 साल से इंतेज़ार कर रहे थे. कोटा के बाद डूंगरपुर का ये हेंगिंग ब्रिज प्रदेश का दूसरा हेंगिंग ब्रिज होगा .

गुजरात से सटे डूंगरपुर के चीखली ग्राम पंचायत के बेडूआ गांव में माही-अनास और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम संगमेश्वर और बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी के बीच हैगिंग ब्रिज का काम पिछले 9 सालो से चल रहा है. यह ब्रिज पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय में 2016 में स्वीकृत हुआ था.

माही नदी पर उच्च स्तरीय पुल का बन रहा है, जो प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा हैंगिंग ब्रिज है. जिसकी कुल लम्बाई 1.925 किलोमीटर लंबा है. पिछले 9 साल से इस ब्रिज के बनने का इंतेज़ार कर रहे लोगों के लिए अब खुशखबरी है. ब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है बस केवल फिनिशिंग का कार्य चल रहा है .

20 जून से पुल के शुरू होने की उम्मीद

डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश पंडया ने बताया कि पुल पर भूकंप का भी असर नहीं पड़ेगा. करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल की विशेषता भी है कि जलस्तर बढ़ने पर पुल डैमेज होने की सूचना अधिकारियों को मिल जाएगी. वहीं, पुल का काम करीब करीब पूर्ण हो चुका है लास्ट फिनिशिंग का कार्य शेष है जो भी जल्द पूर्ण हो जाएगा और 20 जून तक इस पुल के शुरू होने की उम्मीद है. इस पुल के बनने से चिखली से बेडुवा की दूरी 4 किमी और बेडुवा से आनंदपुरी की दूरी 4 किमी होगी.

16 KM रह जाएगी 115 KM की दूरी 

आनंदपुरी से मानगढ़ की दूरी 8 किलोमीटर है. ऐसे में इस पुल के बन जाने से चिखली से मानगढ़ की दूरी केवल 16 किलोमीटर ही रह जाएगी. वर्तमान में चिखली से सागवाड़ा, परतापुर होकर मानगढ़ जाने के लिए 115 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है. पुल के बनने के बाद डूंगरपुर व बांसवाडा के लोगों का सफर आसान होने के साथ दूरियां भी कम होंगी . इसके साथ ही ब्रिज के बनने से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें - राजस्थान के DGP को बनाया गया RPSC का अध्यक्ष, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com