विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2024

चौरासी में बीएपी की लगातार तीसरी बार बड़ी जीत, राजकुमार के बाद अनिल को मिली विरासत; कांग्रेस की जमानत हुई जब्त

Rajasthan Assembly By-election: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट पर BAP पार्टी लगातार तीसरी बार जीत गई है. यह पर बीजेपी दूसरे नंबर पर रही है और कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई.

चौरासी में बीएपी की लगातार तीसरी बार बड़ी जीत, राजकुमार के बाद अनिल को मिली विरासत; कांग्रेस की जमानत हुई जब्त
राजकुमार रोत और अनिल कटारा.

Rajasthan Assembly By-election News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के  अनिल कटारा ने बड़ी जीत दर्ज की है. अनिल कटारा 24370 वोटो से जीत गए है. इस सीट से 2 बार राजकुमार रोत के विधायक बनने के बाद अनिल कटारा को उनकी विरासत मिली है. वहीं भाजपा के कारीलाल 64791 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई. चौरासी विधानसभा उपचुनावों को मतगणना 18 राउंड में पूरी हुई.

कांग्रेस की जमानत हुई जब्त

जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की मौजूदगी में मतगणना की गई. जिसमें भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार कटारा ने 24370 वोट से बड़ी जीत हासिल की है. सीट पर अनिल कटारा को 89 हजार 161 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा से प्रत्याशी कारीलाल ननोमा को 64 हजार 791 वोट मिले है. इसके साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशी महेश रोत की जमानत जब्त हो गई है क्योंकि महेश को चौरासी सीट से केवल 15 हजार 915 वोट ही मिले है. 

लोगों के वादों को करेंगे पूरा 

भारत आदिवासी पार्टी की जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अनिल कटारा को विधायक पद की शपथ दिलाई. इसके बाद अनिल अपने समर्थकों ओर कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना कक्ष से बाहर निकले. अनिल कटारा ने कहा वे जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे. लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है वे उसे पूरा करेंगे. लोगों से उन्होंने जो भी वादे किए है जिसमें रोजगार, शिक्षा को लेकर वह काम करेंगे. अनिल ने कहा कि सरकार ने पूरा तंत्र यहां लगा दिया, बावजूद लोगों ने उन पर भरोसा जताया है. जिस पर वह खरा उतरेंगे. वहीं जीत के बाद बीएपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया है.

यह भी पढ़ें- मंत्री के मूंछ वाले बयान की वजह से खींवसर सीट हारी RLP, हनुमान बेनीवाल ने कहा- मेरी पीठ में छुरा मारने वाले को BJP ने दूल्हा बनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com