Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में राज बदलने की परंपरा कायम रही. वोटों की गिनती में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है. सुबह 8 बजे से 33 जिलों के 36 काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती जारी है. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई. जिसमें भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखी. लेकिन उसके बाद जैसे जैसे ईवीएम से वोटों की गिनती जारी हुई वैसे-वैसे भाजपा आगे बढ़ती चली गई. शाम 7 बजे तक की काउंटिंग में भाजपा राजस्थान में 115 सीटों पर आगे है. इनमें से 102 सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है. भाजपा ने पिछले चुनाव की तुलना में 42 सीटों की बढ़त हासिल की. शाम में अशोक गहलोत ने इस्तीफा दे दिया. अब राज्य में नए मुख्यमंत्री का चयन दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में होगा.
वोटों से गिनती से जुड़ी पल-पल की अपडेट देखें यहां-