Rajasthan News: केन्द्रीय बजट को लेकर डूंगरपुर भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने केन्द्रीय बजट को हर आमजन, गरीब, पिछड़े, विद्यार्थी ओर महिलाओं के लिए फायदेमंद बताया. वहीं, इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा के टीएडी व प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी पर लगाए आरोपों को नकार दिया. जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि टीएडी मंत्री की उम्र है और जिस तरह अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं, ये राजनीति में ठीक नहीं है.
अशोक पटेल कहा कि कांग्रेस की सरकार में टीएडी में कई घोटाले. जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीएडी में लाखों का फर्नीचर घोटाला, हॉस्टल में सामग्री सप्लाई घोटाला ओर कई घोटाले किए, लेकिन भाजपा ने हमेशा ही गरीब कल्याण के लिए काम किया. वही भाजपा से डूंगरपुर प्रत्याशी रहे बंशीलाल कटारा पर लगाए गए आरोपों को भी पूरी तरह से निराधार करार दिया.

भाजपा के पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने जी रामजी योजना को एक बेहतरीन योजना बताया. उन्होंने कहा कि योजना में अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा. हर हाथ को काम के साथ ही 7 दिन में ही भुगतान की गारंटी दी गई है. मनरेगा में पूर्व में जिस तरह गड़बड़ियां सामने आती थीं, जी रामजी योजना में कोई गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी.
यह भी पढे़ं-
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल! अधिकारियों को दी धमकी- हमारी सरकार आने दो, तब उन्हें देख लेंगे
सॉल्वड पेपर पढ़कर बना JEN, चंद समय में मिला प्रमोशन; अब SOG ने कसा शिकंजा; एक पटवारी भी गिरफ्तार