विज्ञापन

सॉल्वड पेपर पढ़कर बना JEN, चंद समय में मिला प्रमोशन; अब SOG ने कसा शिकंजा; एक पटवारी भी गिरफ्तार

राजस्थान में एसओजी कभी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गैंग पर शिकंजा कस रही है तो कभी किसी परीक्षा में दूसरे की जगह बैठने वाले डमी कैंडिडेट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

सॉल्वड पेपर पढ़कर बना JEN, चंद समय में मिला प्रमोशन; अब SOG ने कसा शिकंजा; एक पटवारी भी गिरफ्तार
पेपर लीक और डमी कैंडिडेट में तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan SOG Action: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जावाड़ा करने वालों के खिलाफ एसओजी की हर दिन कार्रवाई चल रही है. कभी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गैंग पर एक्शन हो रहा है तो कभी परीक्षा में दूसरे की जगह बैठने वाले डमी कैंडिडेट पर एसओजी का शिकंजा कसा जा रहा है. अब एसओजी ने ताजा गिरफ्तारी पटवार भर्ती परीक्षा 2021 और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक और डमी कैंडिडेट मामले में की है. एसओजी ने मूल अभ्यर्थी और डमी कैंडिडेट गिरफ्तार किया है, जांच में पता चला कि परीक्षा से पहले ही आरोपी के पास पेपर आ गया था.

पटवारी भर्ती में डीग के 2 लोग गिरफ्तारी

ADG विशाल बंसल ने बताया कि पटवार भर्ती परीक्षा 2021 के जुड़े मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया कि डीग जिले के खैरिया पुरोहित निवासी मूल अभ्यर्थी गीतेश जादौन (28) पुत्र श्याम सिंह ने डीग के ही बहज निवासी नीरज कुमार पुत्र राजेश कुमार को अपनी जगह पर पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में डमी कैंडिडेट के रूप में बैठाकर परीक्षा दिलाई. जिसके बाद गीतेश पटवारी के पद पर चयनित हुआ. अब एसओजी ने दोनों गिरफ्तार कर लिया है. एसओजी दोनों से पूछताछ कर यह भी पता लगाएगी कि वे और किन-किन एग्जाम में डमी के रूप में या मूल अभ्यर्थी के रूप में बैठे हैं. आरोपी गीतेश जादौन डीग जिले के सीकरी में एसडीएम कार्यालय में पटवारी के पद पर तैनात था. फिलहाल वह अभी निलंबित है. 

साल्वड पेपर पढ़कर AEN बनने वाला गिरफ्तार

वहीं, एसओजी की टीम ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा परीक्षा में भी फर्जी तरीके से नौकरी लगने वाले को पकड़ा है. यह परीक्षा 2020 में हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद 2021 में दोबारा से इस भर्ती परीक्षा को करवाया गया था. एसओजी एडीजी के अनुसार, कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा दिसम्बर 2020 में आयोजित हुई थी. पेपर लीक होने के कारण भर्ती परीक्षा रद कर दिया गया था. दोबारा से एग्जाम होने बाद भी उस परीक्षा का पेपर भी परीक्षा से पूर्व ही लीक होकर पेपर माफियाओं के पास पहुंच गया था.

इस पर 19 जनवरी 2026 को एसओजी ने मामला दर्ज किया और जगदीश विश्नोई को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि भूपेन्द्र सारण ने सुरेश कुमार को 12 सितंबर 2021 को आयोजित कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्रीधारक) संयुक्त भर्ती परीक्षा का लीक सॉल्व्ड पेपर परीक्षा से कुछ समय पूर्व पढ़ाया. भूपेन्द्र सारण द्वारा सुरेश कुमार को आयोजित कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्रीधारक) संयुक्त भर्ती परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले हासिल करके फर्जी तरीके से परीक्षा पास करवाई गई, जिसके कारण सुरेश कुमार कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर चयनित हुआ.

फर्जीवाड़े से चंद समय में मिला था प्रमोशन

जिसका बाद में सहायक अभियन्ता के पद पर प्रमोशन भी हो गया. फिलहाल एसओजी ने जालौर के चितलवाना में डेडरिया नाडी निवासी 29 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र दुर्गाराम (जाति बिश्नोई-साऊ) को गिरफ्तार कर लिया है. सुरेश बालोतरा के धोरीमन्ना में पीडब्लूडी के सहायक अभियंता (AEN) पद पर तैनात था. 13 सितंबर 2021 से 15 सितंब 2021 तक उप निरीक्षक पुलिस की भर्ती परीक्षा थी उससे ठीक पहले उसका पेपर भी परीक्षा से पहले लीक किया गया. 

यह भी पढे़ं-

बीकानेर में नकली खाद का भंडाफोड़, जामसर-दाउदसर रोड पर 10 हजार बैग जब्त

बीकानेर: खेजड़ी बचाओ आंदोलन के छठे दिन 50 लोग क्रमिक अनशन पर बैठे, भजनों के जरिए जताया विरोध

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close