विज्ञापन

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल! अधिकारियों को दी धमकी- हमारी सरकार आने दो, तब उन्हें देख लेंगे

डूंगरपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा ने प्रेस कांफ्रेंस में टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी.

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल! अधिकारियों को दी धमकी- हमारी सरकार आने दो, तब उन्हें देख लेंगे

Congress MLA Ganesh ghogra: डूंगरपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा ने आज (5 फरवरी) सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस की. घोघरा ने टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी के आरोपों पर पलटवार किया. साथ ही विधायक गणेश घोघरा ने मंत्री खराड़ी ओर उनके बेटे पर बांसवाड़ा के दानपुर में गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने के आरोप लगाए. उन्होंने मंत्री की ओर से जमीन घोटाले के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि मंत्री ने जिन 2 एफआईआर को जमीन घोटाले के प्रकरण से जोड़ा है, वे लोगों की समस्याओं को लेकर हैं. 

बताया- क्यों हुई थी 2 FIR

साल 2022 में सुंदरपुर में फॉलोअप शिविर में लोग पट्टे के लिए खड़े थे, उस समय कांग्रेस की सरकार थी. लेकिन अधिकारी लोगों को पट्टे नहीं दे रहे थे और लोगो ने अधिकारियों को पंचायत में बंद कर दिया. मै वहां गया तो लोगों में आक्रोश था और मैने भी लोगों की आवाज उठाई. इसमें मेरे खिलाफ ही एफआईआर हो गई.

बोले- खराड़ी ने 52 बीघा जमीन हड़पी

एक अन्य दर्ज रिपोर्ट के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा,"साल 2024 में कलेक्ट्री पर प्रदर्शन के दौरान एफआईआर हुई थी. लोगों की समस्याओं को लेकर एफआईआर होती है तो 100 एफआईआर कर दो, मै डरने वाला नहीं हूं." उन्होंने चुनौती दी कि वे जमीन ओर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित कर दें तो वे राजनीति छोड़ दूंगा. लेकिन खराड़ी ने तो खुद बांसवाड़ा के दानपुर में गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़प ली है. मंत्री और उनके बेटे ने मिलकर ये जमीन अपने नाम कर ली. मंत्री में दम तो वे इसकी जांच करवा ले.

मंत्री अब रिटायरमेंट ले लें- घोघरा 

विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि वे आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए एक रूपए का भी काम नहीं करवा सके हैं. मंत्री की अब उम्र हो गई हैं, वे रिटायरमेंट ले लें. इस्तीफा देकर बकरिया चराएं. नए युवाओं को मौका दें, ताकि क्षेत्र के विकास को लेकर काम कर सके. घोघरा ने अधिकारियों पर मंत्री और सरकार के दबाव में काम करने के आरोप लगाए.

विधायक ने कहा कि परिसीमन में अभी कई गड़बड़ियां की गई है. कांग्रेस के जो वार्ड थे, उन्हें तोड़ दिया है. भाजपा के इशारे पर अधिकारियों ने 1700 की आबादी पर कई वार्ड बना दिए हैं. जबकि कुछ वार्ड में अब भी 8 से 10 हजार की आबादी है. परिसीमन को लेकर भी सरकार के नियम है, लेकिन अधिकारी दबाव में गलत काम कर रहे है. लेकिन अभी सरकार भाजपा की है, कांग्रेस की सरकार आने दो. उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री अधिकारियों को ढोक लगाते हैं, लेकिन मैं अधिकारियों की ढोक लगाने वाला नहीं है. अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार बदलेगी, तब सब देखेंगे. ये धमकी नहीं, चेतावनी है. 

यह भी पढ़ेंः 'नेतागिरी करने वालों को अब वोट नहीं देंगे...' खेजड़ी बचाओ आंदोलन में बिश्नोई समाज की दोटूक, 70 की हालत बिगड़ी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close