विज्ञापन

Rajasthan Assembly: फिर खत्म होगा स्टेट हाईवे टोल? विधानसभा में गूंजी 'टोल मुक्त राजस्थान' की मांग, विधायक ने बताया इसे 'बीमारी'

क्या राजस्थान में फिर से स्टेट हाईवे टोल फ्री होंगे? विधायक बहादुर सिंह कोली ने विधानसभा में टोल को 'बीमारी' बताते हुए इसे पूरे प्रदेश से हटाने की मांग की है. जानें क्या है इकरामपुर टोल का पूरा विवाद.

Rajasthan Assembly: फिर खत्म होगा स्टेट हाईवे टोल? विधानसभा में गूंजी 'टोल मुक्त राजस्थान' की मांग, विधायक ने बताया इसे 'बीमारी'
वसुंधरा सरकार वाला नियम फिर आएगा? राजस्थान के स्टेट हाईवे पर टोल हटाने की विधायक ने मंत्री से की मांग
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान में क्या एक बार फिर स्टेट हाईवे टोल मुक्त होने वाले हैं? गुरुवार को विधानसभा में बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली ने प्रदेश के टोल नाकों को एक 'बीमारी' बताते हुए इन्हें तुरंत बंद करने की मांग उठाई है. कोली ने सदन में पर्ची के जरिए इस मुद्दे को उठाते हुए सीधे तौर पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरा और पीडब्ल्यूडी मंत्री से पूरे राजस्थान को टोल मुक्त करने का निवेदन किया.

'वसुंधरा सरकार ने दी थी राहत, कांग्रेस ने लगा दी बीमारी'

विधायक बहादुर सिंह कोली ने सदन में पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि हमारी वसुंधरा सरकार के समय में स्टेट टोल खत्म कर दिए गए थे, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली थी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'फिर कांग्रेस सरकार आई और उन्होंने दोबारा टोल शुरू कर दिए. मैं इस टोल की बीमारी के बारे में सदन को बताना चाहता हूं.'

एक ही इलाके में टोल का जाल

कोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र वैर का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे जनता को लूटा जा रहा है. वैर विधानसभा क्षेत्र में इकरामपुर टोल पड़ता है. इसके महज 3 से 4 किलोमीटर के दायरे में ही भुसावर और छोकरवाड़ा सहित कई और टोल नाके हैं.  विधायक का कहना है कि इतने कम फासले पर टोल होना आम आदमी और किसानों की कमर तोड़ रहा है.

पूरे राजस्थान से टोल खत्म करने की मांग

बीजेपी विधायक ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से पुरजोर मांग की है कि इस 'टोल की बीमारी' को केवल वैर विधानसभा क्षेत्र से ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान से खत्म किया जाए. उन्होंने संकेत दिया कि अगर सरकार पुरानी नीति अपनाती है, तो प्रदेश की जनता को महंगाई और सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बड़ी निजात मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:- 'खेजड़ी' पर मान गई सरकार! मंत्री ने मंच से कहा- 'लिखित में देंगे आश्वासन, अमृता देवी का बलिदान नहीं भूलेंगे'

LIVE TV देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close