विज्ञापन

संसद में मौजूद थे मदन राठौड़, इधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के नाम से SDM को भेज दिया फर्जी लेटर

आज यानी 21 जुलाई को मदन राठौड़ के नाम से एसडीएम को पत्र लिखा गया, जबकि राठौड़ सदन की कार्यवाही में मौजूद थे. प्रकरण सामने आने के बाद सांसद के निजी सचिव की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है.

संसद में मौजूद थे मदन राठौड़, इधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के नाम से SDM को भेज दिया फर्जी लेटर

राजस्थान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नाम से कथित तौर पर फर्जी लेटरहेड और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि लेटरहेड सरकारी अधिकारी को भेजा गया और एक्शन लेने के लिए कहा. सांसद के ऑफिस की ओर से सिरोही पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है. पुलिस को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पिंडवाड़ा एसडीएम को भेजा गया लेटर

निजी सचिव प्रभु दयाल यादव की ओर से एसपी भेजे गए पत्र में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सांसद मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लेटरहेड और फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किया. इसके जरिए 21 जुलाई को पिंडवाड़ा के एसडीएम को लेटर भेजा गया. शिकायत के अनुसार यह पत्र मोबाइल नंबर 7230977579 से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित किया गया.

फर्जी लेटरहेड के इस्तेमाल के मामले में मदन राठौड़ के ऑफिस ने दी शिकायत.

फर्जी लेटरहेड के इस्तेमाल के मामले में मदन राठौड़ के ऑफिस ने दी शिकायत.

दुकान को अतिक्रमण बताकर हटाने की मांग 

शिकायत में बताया गया है कि फर्जी पत्र में सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज स्थित गरबा चौक मेन बाजार में संचालित एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी. दुकान को राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित बताते हुए उसे अतिक्रमण की श्रेणी में दर्शाया गया और हटाने की कार्रवाई करने का आग्रह किया गया.

21 जुलाई को सदन में मौजूद थे राठौड़

निजी सचिव ने स्पष्ट किया है कि राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया. उन्होंने यह भी बताया कि 21 जुलाई को सांसद मदन राठौड़ संसद की कार्यवाही में मौजूद थे, इसलिए उनके नाम से जारी किया गया पत्र पूरी तरह फर्जी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close