विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

Rajasthan: राजस्थान में बीएलओ की मौत, परिजन बोले- SIR के काम के दबाव में बिगड़ी तबीयत

Dholpur News: मृतक की बहन का कहना है कि एसआईआर के काम के दबाव के कारण अनुज को अक्सर देर रात 2 बजे तक काम करना पड़ता था.

Rajasthan: राजस्थान में बीएलओ की मौत, परिजन बोले- SIR के काम के दबाव में बिगड़ी तबीयत
मृतक अनुज गर्ग

BLO death in dholpur: राजस्थान में एक और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मौत की खबर सामने आई है. धौलपुर में अनुज गर्ग (42) की शनिवार (29 नवंबर) देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. परिजनों ने तत्काल अस्पताल भर्ती कराया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन बीएलओ की जान नहीं बच सकी. परिजन काम के दबाव को मौत का कारण बता रहे हैं. हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी. घटना की सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभी तक चुप्पी साध रखी है. 

रात 1 बजे फॉर्म अपलोड करते वक्त बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, घटना वाली रात करीब 1 बजे की है. जब अनुज हर दिन की तरह मतदाताओं के फॉर्म का डेटा अपलोड कर रहा था. इसी दौरान चाय मांगी. लेकिन चाय पीने से पहले ही अनुज अचानक बेहोश हो गया. बेहोश होते ही परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अनुज गर्ग को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट गए. 

मृतक की बहन ने कही ये बात

मृतक की बहन वंदना गर्ग ने बताया कि उनके भाई अनुज को धौलपुर शहर के गौशाला सेक्टर की भाग संख्या 158 की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. एसआईआर के काम के दबाव के कारण अनुज को अक्सर देर रात 2 बजे तक काम करना पड़ता था.

यह भी पढ़ेंः बाबरी विध्वंस की तारीख पर नहीं मनाया जाएगा शौर्य दिवस, राजस्थान सरकार ने वापस लिया आदेश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close