विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

Rajasthan Board 12th Result 2025: 12th बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का शानदार प्रदर्शन, तीनों संकायों में छात्राएं निकली आगे; जानें कितने बच्चे हुए पास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. विज्ञान, वाणिज्य और कला नतीजों में इस बार भी बेटियों ने फिर से उम्दा प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया है.

Rajasthan Board 12th Result 2025: 12th बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का शानदार प्रदर्शन, तीनों संकायों में छात्राएं निकली आगे; जानें कितने बच्चे हुए पास
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम का परिणाम जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थियों का बहुत लंबे समय  का इंतजार खत्म हो गया है. सभी अभ्यर्थी आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए हैं. इस बार साइंस का रिजल्ट 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आट्‌र्स का 97.78% रहा है. वहीं इस बार भी प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है.

शिक्षा मंत्री ने नागौर से की घोषणा

राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नागौर के जिला कलेक्टर कार्यालय में शाम 5 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किए. इस दौरान उन्होंने तीनों संकायों के टॉपर्स से फोन पर बातचीत भी की. अजमेर स्थित RBSE कार्यालय में बोर्ड प्रशासक महेश चंद शर्मा और सचिव कैलाश शर्मा ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की.

परीक्षा का आयोजन और पंजीकरण

इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक हुईं. कुल 8,93,616 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें विज्ञान संकाय में 2,73,984, वाणिज्य में 28,250, कला में 5,87,475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3,907 परीक्षार्थी शामिल थे. 

विज्ञान संकाय में 98.43% परिमाण

2,73,915 छात्रों में से 2,72,138 ने परीक्षा दी. उत्तीर्णता दर 98.43% रही. लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% और लड़कियों का 99.02% रहा. प्रथम श्रेणी में 1,45,102 छात्र और 1,02,832 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं.  

वाणिज्य संकाय में 99.07% परिणाम

28,248 में से 28,010 छात्रों ने परीक्षा दी. परिणाम 99.07% रहा, जिसमें लड़कों का 98.97% और लड़कियों का 99.27% पास प्रतिशत रहा. प्रथम श्रेणी में 13,689 छात्र और 9,373 छात्राएं सफल रहीं.  

कला संकाय में 97.78% परिमाण

5,87,444 में से 5,78,164 छात्रों ने परीक्षा दी. उत्तीर्णता दर 97.78% रही. छात्रों का पास प्रतिशत 97.09% और छात्राओं का 98.42% रहा. 

व्हाट्सएप हेल्पलाइन सुविधा

छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने जिलेवार व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इनके जरिए परिणाम संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- LIVE: RBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट बेटियों ने मारी बाजी, तीनों संकायों में छात्रा टॉप पर; ऐसे ऑनलाइन करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com