विज्ञापन

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान के 28 लाख परिवारों के लिए घर का सपना होगा पूरा, बजट में बड़ा ऐलान

आवास योजना के तहत 28 लाख परिवारों के लिए आवास निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है. स्वीकृत लाभार्थियों को संबंधित किश्तों का भुगतान किया जाएगा.

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान के 28 लाख परिवारों के लिए घर का सपना होगा पूरा, बजट में बड़ा ऐलान
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Budget 2026 announcement: राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रदेश के 28 लाख परिवारों को घर मिलेगा. उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने  वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए आवास योजना से संबंधित घोषणा की. योजना के तहत 28 लाख परिवारों के लिए आवास निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है. दिया कुमारी ने बताया कि योजना के वित्तीय चरण में वर्ष 2019 से पात्र परिवारों को आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा रही है. भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट है. इस बजट के तहत स्वीकृत लाभार्थियों को संबंधित किश्तों का भुगतान किया जाएगा.

शहरी विकास पर भी फोकस 

विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान घोषणा की गई कि नगरों के विकास से संबंधित राज्य के नगर निकायों में 4 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. स्ट्रीट लाइट परियोजना पर 500 करोड़ रुपये से अधिक व्यय प्रस्तावित किया गया है. 

ड्रेनेज सिस्टम के लिए जयपुर को 500 करोड़ रुपए

दिया कुमारी ने कहा कि जलभराव और बाढ़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जयपुर में 500 करोड़ रुपए के नालों के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा. साथ ही अन्य शहरों में 200 करोड़ रुपए की लागत से ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः NTA की तर्ज पर राजस्थान में भी टेस्ट एजेंसी कराएगी भर्ती परीक्षा, भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close