विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

NTA की तर्ज पर राजस्थान में भी टेस्ट एजेंसी कराएगी भर्ती परीक्षा, भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान

NTA की तर्ज पर राजस्थान में भी टेस्ट एजेंसी की स्थापना की जाएगी. इस एजेंसी पर भर्ती परीक्षा संचालन का जिम्मा होगा.

NTA की तर्ज पर राजस्थान में भी टेस्ट एजेंसी कराएगी भर्ती परीक्षा, भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान

Rajasthan state test agency: राजस्थान में भर्ती परीक्षा के लिए नई एजेंसी की स्थापना की जाएगी. वित्त मंत्री दिया कुमारी ने साल 2026-27  का बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी स्थापित की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शिता से आयोजन कराकर रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं. भर्ती परीक्षा को योजनाबद्ध और पारदर्शी तरीके से कराए जाने के लिए राज्य में नई एजेंसी की घोषणा की गई है. इसके अलावा युवाओं से संबधित कई घोषणाएं की गईं.

चयनित कॉलेजों में रिसर्च प्रोग्राम की घोषणा

बजट में घोषणा की गई है, "ऑनलाइन सुविधा युक्त टेस्टिंग सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा. इससे विद्यार्थियों का स्टार्टअप और नवाचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए मेंटरशिप एंटरप्रेन्योरशिप और इनक्यूबेशन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है. नॉलेज पार्टनर के सहयोग से प्रदेश के प्रत्येक जिले के चयनित कॉलेज में वाइब्रेट वैल्यू ड्रिवन इनोवेशन और बिजनेस रिसर्च का एस्पिरेशन एंड नर्चर रिसर्च प्रोग्राम चलाया जाएगा." 

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रों का दायरा 50 हजार छात्राओं तक बढ़ेगा

सरकार ने 'ड्रीम डिजिटल रेजिडेंस एंड एंपावरमेंट मेंटरिंग प्रोग्राम' का ऐलान किया. डिप्टी सीएम ने कहा कि बालिकाओं में आत्मरक्षा और स्वाभिमान की भावना जगाने की दृष्टि से 300 से ज्यादा कॉलेज में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रों में करीब 15 हजार छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. 150 अतिरिक्त महाविद्यालय में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी, इससे यह छात्राओं की ट्रेनिंग का दायरा 50000 तक बढ़ जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के 28 लाख परिवारों के लिए घर का सपना होगा पूरा, बजट में बड़ा ऐलान


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close