बदल गई राजस्थान बजट की परंपरा! 'डार्क मैरून' ब्रीफकेस की जगह वित्त मंत्री के हाथ में दिखेगा 'भगवा बैग', समझें इसके सियासी मायने

Rajasthan Saffron Budget Bag: राजस्थान बजट के बैग का रंग बदलते ही सियासी हलचल तेज होना तय है. जानिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे 'ऐतिहासिक' क्यों कहा और इस बजट से युवाओं-किसानों को क्या बड़ी उम्मीदें हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान की सियासत में आज 'रंग' बदल गया है.
NDTV Reporter

Budget 2026 Rajasthan: दशकों से हम देखते आए हैं कि वित्त मंत्री बजट पेश करने के लिए 'डार्क मैरून' कलर का चमड़े का ब्रीफकेस लेकर राजस्थान विधानसभा पहुंचते थे. यह परंपरा ब्रिटिश काल के 'बजट बॉक्स' से प्रेरित थी. लेकिन आज, जब वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ेंगी, तो उनके हाथ में मौजूद 'भगवा बैग' सबका ध्यान खींचने वाला है. यह सिर्फ एक बैग नहीं, बल्कि भजनलाल सरकार का एक बड़ा सांस्कृतिक संदेश है.

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का आगाज

भगवा रंग को भारतीय संस्कृति में 'त्याग, सेवा और शक्ति' का प्रतीक माना जाता है. सरकार इसके जरिए यह संदेश दे रही है कि यह बजट 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' और 'अंत्योदय' की भावना से ओत-प्रोत है. जिस तरह केंद्र में निर्मला सीतारमण ने 'ब्रीफकेस' को छोड़कर 'बही-खाता' अपनाया था, वैसे ही राजस्थान में भी अब 'मैरून ब्रीफकेस' के रूप में चल रही अंग्रेजी परंपरा को अलविदा कह दिया गया है.

क्या है सीएम भजनलाल का विजन?

सरकार इसके जरिए 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को अपनी विचारधारा से जोड़ रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए इस बजट को 'आस्था और अर्थव्यवस्था' का संगम बता चुके हैं, यह बैग उसी विजन का एक हिस्सा नजर आता है.

आस्था की जुड़ी योजनाओं पर फोकस

सियासी चर्चाओं में माना जा रहा है कि इस बार के बजट में परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आस्था से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस हो सकता है. धार्मिक पर्यटन, धरोहर संरक्षण और मंदिर विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं संभव मानी जा रही हैं. इसके साथ ही राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र को लेकर भी खास पैकेज या नई योजनाओं की उम्मीद जताई जा रही है. 

Advertisement

क्या राजस्थान के मंदिरों का बदलेगा स्वरूप?

राज्य सरकार पहले ही पर्यटन को रोजगार सृजन और निवेश आकर्षित करने के बड़े माध्यम के तौर पर पेश करती रही है. ऐसे में बजट में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर, हेरिटेज सर्किट, डेजर्ट और वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किए जाने की संभावना है.

डिजिटल टैबलेट से पेश होगा 'पेपरलेस' बजट

भले ही बैग का रंग पारंपरिक है, लेकिन अंदर की तकनीक एकदम आधुनिक है. दिया कुमारी इस बार भी Digital Tablet के जरिए पेपरलेस बजट पेश करने वाली हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- राजस्थान बजट से पहले टीकाराम जूली ने कहा- बीजेपी का बजट आंकड़ों का मायाजाल, पुरानी घोषणाएं फांक रही धूल

LIVE TV देखें