राजस्थान के बजट में नौकरी के लिए अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ा ऐलान, सैरोगेसी मदर के लिए मैटरनिटी लिव

दिया कुमारी ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र आश्रितों की सूची में मृत सरकारी कर्मचारी की पुत्र वधू को भी शामिल किया जायेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक फोटो AI

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने साल 2026-27 केलिए प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश कर दिया है. दिया कुमारी का बजट भाषण काफी लंबा था. वहीं कई क्षेत्रों में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बड़े-बड़े ऐलान किये हैं. इसमें युवाओं और महिलाओं के लिए काफी कुछ ऐलान किया गया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने भी कहा है कि यह बजट युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें कई प्रावधान किए गए हैं. जिसमें सिंगल मदर और पूत्र-वधूओं के लिए भी तोहफा दिया गया है.

अनुकंपा नियुक्ति सूची में पुत्र-वधू भी शामिल

दिया कुमारी ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र आश्रितों की सूची में मृत सरकारी कर्मचारी की पुत्र वधू को भी शामिल किया जायेगा. यानी अब तक अनुकंपा पर नौकरी के लिए नियुक्ति को लेकर पुत्र वधू का नाम शामिल नहीं किया गया था. लेकिन अब सरकार पुत्र वधू का नाम भी शामिल करने को तैयार है.

इसके अलावा वर्तमान में किसी राजकीय कर्मचारी के ड्यूटी पर रहते हुए दुर्घटना में Permanent Disability हो जाने पर उसके पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने का प्रावधान है. अब राजकीय सेवा में रहते हुए कर्मचारी को ऐसी Disability कारित होने पर, जिसके कारण वह राज कार्य करने में सक्षम नहीं रहता है, तो भी उसके पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जायेगी.

Surrogacy मदर के लिए मैटरनिटी लिव का प्रावधान

राजस्थान सरकार ने सिंगल मदर और Surrogacy मदर के लिए छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कहा है कि Surrogacy से मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को राहत दिये जाने के उद्देश्य से Surrogate मदर को 180 दिवस तथा Commissioning Mother को 90 दिवस का मातृत्व अवकाश (Leave) दिया जायेगा.

Advertisement

एकल महिला (Single Mother) कर्मचारियों को अब तक सीसीएल लेने के लिए बहुत पाबंदियां थीं. अब वे 3 के बजाय 6 स्पेल (टुकड़ों) में छुट्टी ले सकेंगी. यानी बच्चों की परीक्षाओं या बीमारी के समय वे ज्यादा लचीले ढंग से छुट्टियां प्लान कर पाएंगी.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Budget 2026: अब ड्राइविंग लाइसेंस से पहले CPR सीखना जरूरी, बजट में हुआ बड़ा ऐलान