Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना में 41.39 फीसदी ज्यादा है. करीब तीन घंटे के भाषण में किसानों, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों और छात्रों के लिए कई घोषणाएं की गईं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे ऐतिहासिक बजट बताया है.
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए CPR ट्रेनिंग अनिवार्य
सरकार ने सड़क हादसों में मौत कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब राजस्थान में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले CPR यानी कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन की ट्रेनिंग लेना जरूरी होगा. इसका मकसद यह है कि आम लोग भी आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की जान बचाने में मदद कर सकें.
हाईवे पर तैनात होंगी आधुनिक एम्बुलेंस
प्रदेश के बेड़े में 250 आधुनिक एम्बुलेंस चरणबद्ध तरीके से जोड़ी जाएंगी. इन एम्बुलेंस को खास तौर पर हाईवे के रेस्ट एरिया पर तैनात किया जाएगा ताकि दुर्घटना के बाद तुरंत मदद मिल सके और रिस्पांस टाइम कम हो.
गोल्डन ऑवर मैनेजमेंट पर फोकस
हादसे के बाद का पहला घंटा गोल्डन ऑवर कहलाता है. इसी समय सही इलाज मिलने से जान बचने की संभावना बढ़ जाती है. सरकार नई ट्रॉमा और इमरजेंसी पॉलिसी लाएगी. इसके लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
डॉक्टरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग
संभाग स्तर पर सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को कार्डियक लाइव सपोर्ट सर्टिफिकेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे गंभीर मरीजों को बेहतर और तेज इलाज मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें-
दिया कुमारी के बजट भाषण पर सचिन पायलट बोले- 'सिर्फ लंबा भाषण पढ़ दिया, लेकिन बस खानापूर्ति की'