विज्ञापन

दिया कुमारी के बजट भाषण पर सचिन पायलट बोले- 'सिर्फ लंबा भाषण पढ़ दिया, लेकिन बस खानापूर्ति की'

राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लगातार तीसरी बार भजनलाल सरकार का आम बजट पेश किया.

दिया कुमारी के बजट भाषण पर सचिन पायलट बोले- 'सिर्फ लंबा भाषण पढ़ दिया, लेकिन बस खानापूर्ति की'

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को राजस्थान के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने खारिज कर दिया है. विधानसभा में उपमु्ख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी के भाषण को कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने निराशाजनक बताया है. टोंक विधानसभा सीट से विधायक सचिन पायलट आज दिया कुमारी के बजट भाषण के दौरान सदन में मौजूद थे. उन्होंने बजट भाषण के बाद पत्रकारों से कहा कि इस बजट से ना तो किसान को कुछ मिलेगा और ना ही नौजवान को. पायलट ने कहा कि इससे महंगाई भी कम नहीं होगी.

सचिन पायलट ने कहा, "सरकार का आधा कार्यकाल पूरा हो गया, अब जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है, बार-बार घोषणाएं करते हैं, लोग उम्मीद बांधकर रखते हैं, और बजट वाले दिन सारी उम्मीदें धराशायी हो जाती हैं." 

दिया कुमारी के लंबे भाषण पर तंज

पायलट ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन को अच्छा बताने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, "सरकार का वित्तीय घाटा और कर्ज़ बढ़ रहा है, और सरकार को 35-40 हज़ार करोड़ रुपए का और कर्ज़ लेना पड़ेगा."

सचिन पायलट ने कहा,"बजट के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, लंबा भाषण पढ़ दिया लेकिन धरातल पर कोई स्कीम लागू नहीं हो पाएगी. किसान, गृहिणी, महिलाएं, मध्यम वर्ग परेशान हैं और उन्हें इस बजट से कोई राहत नहीं मिलेगी."

दिया कुमारी ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट भाषण दिया जो लगभग 3 घंटे लंबा था. उन्होंने दिन में 11 बजे बजट पेश कर अपना भाषण शुरू किया जो 2 बजे दोपहर से कुछ मिनट पहले समाप्त हुआ.

बजट पर ये कहानियाँ भी पढ़ें -: 

Rajasthan Budget 2026 Live Updates: राजस्थान के बजट में किसान, युवा, कर्मचारियों की चमकी किस्मत, जानें 21.52 लाख करोड़ के बजट में आपके लिए क्या है?

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में बिना कागज के भी होगा अस्पतालों में फ्री इलाज, स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े ऐलान

बजट में 10वीं-12वीं व‍िद्यार्थ‍ियों के ल‍िए बड़ी घोषणा, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के ल‍िए 20 हजार देगी सरकार

Rajasthan Budget 2026:1 लाख युवाओं को सरकार रोजगार के लिए देगी 10 लाख रुपए तक का लोन

LIVE TV देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close