विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2025

Rajasthan: श्री सांवलिया सेठ मंदिर में बैग रखने को लेकर विवाद, दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा 

Shri Sanwariya Seth Temple: इस संबंध दोनों पक्षों की ओर से कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करने की लिखित रिपोर्ट दी है, लेकिन सवाल उठता है कि श्रद्धालुओं के साथ इस तरह से मारपीट करने का अधिकार किसने दिया है?

Rajasthan: श्री सांवलिया सेठ मंदिर में बैग रखने को लेकर विवाद, दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा 
दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलियां सेठ मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ एक दुकान के स्टाफ द्वारा मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो शनिवार का बताया जा रहा हैं. मण्डफिया थानाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दुकान में श्रद्धालु के बैग रखने को लेकर दुकानदार और बाहर से आए श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी हो गई.

दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आ गई

विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ लट्ठ बरसाने शुरू कर दिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धालुओं के साथ दुकानदार किस तरह से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. थानाधिकारी ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आ गई.

दोनों पक्षों ने दी लिखित शिकायत 

इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की लिखित रिपोर्ट दी है, लेकिन सवाल उठता है कि श्रद्धालुओं के साथ इस तरह से मारपीट करने का अधिकार किसने दिया है? पिछले दिनों खाटूश्यामजी में भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने के विडियो वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें - घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश, लोगों ने शिक्षक को लात-घूंसों से पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com