विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2025

Rajasthan: घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश, लोगों ने शिक्षक को लात-घूंसों से पीटा

Jhalawar News: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी टीचर को सस्पेंड कर दिया.

Rajasthan: घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश, लोगों ने शिक्षक को लात-घूंसों से पीटा

Jhalawar teacher video viral: झालावाड़ जिले के सुनेल में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक की पिटाई का वीडियो सामने आया है. लोगों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को लात-घूसों से पीटा. आरोप है कि शिक्षक शाहरुख ने एक छात्रा के घर में घुसकर रेप करने की कोशिश की. हंगामे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की. वायरल वीडियो के मुताबिक, आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षक की धुनाई कर डाली. टीचर को पीटते वक्त ग्रामीण कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि इसको गंजा कर दो.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

माहौल गरमाने की सूचना पर सुनेल थाना पुलिस स्कूल पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. शिक्षक सवाई माधोपुर का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी टीचर को सस्पेंड कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत शाहरुख अंग्रेजी का शिक्षक है. फिलहाल वह प्रोबेशन पीरियड पर है. आरोप है कि शाहरुख देर रात छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा सुनेल क्षेत्र की स्कूल में पढ़ चुकी है, हालांकि अभी इस स्कूल से संबंध नहीं रखती है.

आरोपी शिक्षक

आरोपी शिक्षक

छात्रा ने मचाया शोर तो भागा आरोपी

जब शिक्षक ने रेप की कोशिश की तो पीड़िता ने शोर मचाया और बाइक लेकर भाग गया. छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो वह आग-बबूला हो गए. इसी के बाद स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस को हालात मौके पर पहुंचकर संभालने पड़े.

यह भी पढ़ेंः सिरोही में बारिश बनी आफत! पानी का बहाव तेज होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली बही; ड्राइवर बाल-बाल बचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com