विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 06, 2023

Rajasthan Elections: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल, हुड्डा, कन्हैया कुमार के नाम शामिल, देखिये पूरी सूची

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सिर्फ 20 दिन रह गए हैं. ऐसे में प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिए है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर चोटी के कांग्रेस नेता शामिल हैं.

Read Time: 2 min
Rajasthan Elections: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल, हुड्डा, कन्हैया कुमार के नाम शामिल, देखिये पूरी सूची
कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Rajasthan Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता शामिल किये गए हैं.  इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शशि थरूर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम शामिल हैं. इसके अलावा प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी सूची में है. 

जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, सचिन पायलट का नाम शामिल हैं. वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, तारीक अनवर, जितेंद्र सिंह के नाम भी शामिल किया गया हैं. स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी के अलावा NSUI के AICC प्रभारी कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल किया है. 

अन्य स्टार प्रचारकों के नाम 

इसके अलावा मधुसूदन मिस्त्री, शशि थरूर, गौरव गोगोई, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मोहन प्रकाश, प्रकाश सिंह बाजवा, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, पवन खेड़ा, कन्हैया कुमार, राज बब्बर, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गोविंद राम मेघवाल, काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, अमरिंदर सिंह राजा, जिग्नेश मेवानी, बीवी श्रीनिवास, नीरज कुंदन, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश का नाम भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है.

यह भी पढ़ें- मिलिए तीतर सिंह से...अब तक लड़ चुके हैं 32 चुनाव, जानें कैसा रहा उनका सियासी सफर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close