विज्ञापन

"जिनके राज में 19 पेपर लीक हुए, वो किस मुंह से स्टूडेंट्स से बात करेंगे", राहुल गांधी पर बीजेपी ने कसा तंज

कोटा में कल यानी 17 जून को राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे. कार्यक्रम से पहले पोस्टर-होर्डिंग के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

"जिनके राज में 19 पेपर लीक हुए, वो किस मुंह से स्टूडेंट्स से बात करेंगे", राहुल गांधी पर बीजेपी ने कसा तंज
राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम कोटा के दशहरा मैदान में होगा.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने पोस्टर-होर्डिंग्स के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. कांग्रेस का कार्यक्रम 17 जून को दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच पर आयोजित होगा. इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है. कार्यक्रम में नीट पेपर लीक, सीबीएसई से जुड़े विवादों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की गई है. यही वजह है कि हाड़ौती समेत पूरे राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 

पेपर लीक-रोजगार जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

राहुल गांधी के कोटा दौरे से एक दिन पहले शहर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. कार्यक्रम को लेकर होर्डिंग्स और पोस्टरों के जरिए राजनीतिक कटाक्ष का दौर शुरू हो गया है, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है. राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे. कांग्रेस का मकसद नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है.  

राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले बीजेपी ने होर्डिंग्स लगाए.

शहर में पोस्टर-होर्डिंग्स के जरिए उठाए सवाल

राहुल गांधी के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए गए हैं. शहर में कई जगह ऐसे ही पोस्टर-होर्डिंग्स भी नजर आ रहे हैं. बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान पेपर लीक का मुद्दा उठाया. बीजेपी ने सवाल पूछा, "जिनके खुद के राज में 19 पेपर लीक हुए, वह किस मुंह से विद्यार्थियों से संवाद करेंगे?" 

जूली के आरोप- कोचिंग पर दवाब बनाया जा रहा है

दूसरी ओर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बीजेपी पर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बीजेपी नीट पेपर लीक पर जवाब देने से भाग रही है. अब छात्रों की आवाज़ दबाने पर उतर आई है. राहुल गांधी के छात्र संवाद से घबराकर भाजपा नेताओं द्वारा कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी हजरत निजामुद्दीन से जन शताब्दी एक्सप्रेस में करेंगे सवारी, छात्रों के मुद्दे पर कोटा से आंदोलन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close