विज्ञापन

मोबाइल से भ्रूण लिंग की करता था जांच, जोधपुर में नर्सिंग होम संचालक पर शिकंजा

जोधपुर में श्री सागर नर्सिंग होम के संचालक ओम प्रकाश चौधरी को भ्रूण लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मोबाइल और पोर्टेबल प्रोब के जरिए जांच का दावा करता था.

मोबाइल से भ्रूण लिंग की करता था जांच, जोधपुर में नर्सिंग होम संचालक पर शिकंजा
जोधपुर में नर्सिंग होम संचालक पर शिकंजा

जोधपुर में भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पीसीपीएनडीटी सेल ने एक नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान ओम प्रकाश चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरोपी कथित तौर पर एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड प्रोब को मोबाइल फोन से जोड़कर एक ऐप के माध्यम से भ्रूण का लिंग बताने का दावा करता था. 

ऐप में देखकर लिंग की करता था पहचान

जानकारी के अनुसार, आरोपी बनाड़ क्षेत्र स्थित नर्सिंग होम चला रहा था. वह एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड प्रोब को मोबाइल फोन से जोड़कर एक ऐप जरिए भ्रूण का लिंग बताने का दावा करता था. डिकॉय ऑपरेशन के तहत शामिल गर्भवती महिला को आरोपी खुद अपनी स्कॉर्पियो में लेकर गया. शक से बचने के लिए महिला के साथ गए युवक को रास्ते में ही उतार दिया गया.

सीएमएचओ डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि श्री सागर नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ काफी समय से भ्रूण लिंग परीक्षण कराने की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी सेल और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने योजना बनाकर डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम दिया. टीम लगातार आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और कथित रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करते समय उसे पकड़ लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

भ्रूण लिंग परीक्षण के बदले लिए थे 50 हजार रुपये

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने भ्रूण लिंग परीक्षण के बदले 50 हजार रुपये लिए थे. कार्रवाई के दौरान यह राशि भी बरामद की गई. मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, मोबाइल उपकरण और अन्य सामग्री जब्त कर ली गई है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. पुलिस और पीसीपीएनडीटी सेल मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं-

स्ट्रेचर पर महिला पहुंची SP ऑफिस, तलाक का नोटिस मिलते ही पति ने बुरी तरह मारा

5 लाख लेकर दूसरे की जगह पटवार भर्ती परीक्षा में बैठी, 10 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close