24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो से रेड अलर्ट तक की चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अजमेर, अलवर, ब्यावर, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, झुंझुनू, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, नीम का थाना, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

प्रशासन ने सतर्क रहने के दिए निर्देश

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो से रेड अलर्ट तक की चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. निचले इलाकों में जलभराव, यातायात में व्यवधान और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी संभावित हैं.

Advertisement

आपात सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है. लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी पर नजर बनाए रखें.

24 से 27 तक बारिश के आसार

मौसम केंद्र के अनुसार 24 जून को कोटा, भरतपुर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में एक नया मौसमी तंत्र बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर भारी बारिश होगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Monsoon: राजस्थान पर मानसून मेहरबान, सड़कें बनीं दरियां, IMD ने जारी किया 5 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan: सड़कें बनीं दरिया, मंडी में बुरा हाल... राजस्थान में बारिश के बाद जलभराव बना सिरदर्द