Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जोधपुर और जयपुर बेंच में अब 22, 26 और 27 मई को न्यायिक कार्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे. हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी अधिवक्ताओं और आम लोगों से इस पर्यावरण और ऊर्जा हितैषी पहल में अपना सहयोग देने का आग्रह किया है.
यह कदम देश में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई के बाद उठाया गया है. इसमें आम जनता के साथ-साथ अब संवैधानिक संस्थाएं भी इस मुहिम का हिस्सा बन रही हैं. इसी क्रम में राजस्थान हाईकोर्ट ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए ईंधन की बचत का अनूठा रास्ता अपनाया है.
जस्टिस समीर जैन ने पेश की मिसाल
इस मुहिम से प्रेरणा लेकर राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने हाल ही में एक शानदार उदाहरण पेश किया था. वे अपनी लग्जरी सरकारी गाड़ी को छोड़कर साइकिल से अदालत पहुंचे. गांधीनगर स्थित अपने आवास से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी उन्होंने साइकिल से तय की. इस दौरान उन्होंने सादगी दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों को भी साथ नहीं रखा था.

बदल रही है कार्यशैली
प्रधानमंत्री की अपील के बाद पूरे देश में एक नई लहर दौड़ गई है. सरकारी अधिकारी और मंत्री अब अपने काफिलों में कटौती कर रहे हैं. कई वरिष्ठ अधिकारी अब पैदल या साइकिल से दफ्तर पहुंच रहे हैं. जनता भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने में रुचि दिखा रही है. राजस्थान हाईकोर्ट की यह पहल ईंधन बचाने में कारगर सिद्ध होगी. जिससे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी.
यह भी पढ़ें-
पुलिस ने नहीं सुनी... तो खुद खोज निकाली अपनी चोरी हुई 2 लाख की Pulsar Bike, जानें क्या तरकीब अपनाई