विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2024

Rajasthan: राजस्थान सीएम भजनलाल के काफिले के एक्सीडेंट मामले में दर्ज हुई FIR, अब तक 2 लोगों की हो चुकी है मौत

Rajasthan News: सीएम काफिले की दुर्घटना से जुड़ी खबर सामने आई है. पुलिस लाइन सीआई धनराज मीना ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कराया है.

Rajasthan: राजस्थान सीएम भजनलाल के काफिले के एक्सीडेंट मामले में दर्ज हुई FIR, अब तक 2 लोगों की हो चुकी है मौत

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में कल यानि 12 दिसंबर को सीएम के काफिले में हुए हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है. यह मामला पुलिस लाइन के सीआई धनराज मीणा ने रामनगरिया थाने में दर्ज कराया है. सीआई धनराज मीणा की रिपोर्ट के आधार पर थाने के थानाधिकारी ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

CI धनराज मीणा ने दर्ज कराया मामला

पुलिस लाइन CI धनराज मीणा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दोपहर करीब 3:10 से 3:15 बजे के बीच जब सीएम का काफिला अक्षय पात्र इलाके में पहुंचा तो सांगा मार्ग से गलत साइड से तेज गति से आ रही एक टैक्सी ने काफिले में शामिल वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एसीपी, एएसआई व अन्य जवान घायल हो गए.

सीएम के काफिले में घुसी थी कार

 कल यानी 12 दिसंबर को सीएम का काफिला सीतापुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ. उस समय कुंभा मार्ग से एक तेज रफ्तार कार गलत साइड से काफिले में घुस गई, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चौराहे की ओर बढ़ रही थी. उस समय वहां तैनात महिला कांस्टेबल ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण उसने गति धीमी नहीं की और उसने कार को काफिले में घुसा दिया. इस हादसे में कल एक एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई. साथ ही हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती टैक्सी चालक की भी मौत हो गई.

 टैक्सी को रोकने की पूरी की थी कोशिश

वहां तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह ने टैक्सी को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन टैक्सी चालक ने सुरेंद्र सिंह को ही कुचल दिया. सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी बीच, काफिले में शामिल पुलिस की एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे हालात और बिगड़ गए थे. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान सीएम के काफिले का एक्सीडेंट, 24 घंटे बाद अस्पताल में हुई एक और मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com